तमिलनाडु: सात बार चाकू से हमला कर पति ने पत्नि को उतारा मौत के घाट।

24 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक बेहद रोगंटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

ये भी पढ़े: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, इससे पहले अंधविश्वास का आरोप लगाने वाले श्याम मानव को भी मौत के घाट उतारने की कही गई है बात।

सात बार किया चाकू से हमला

Vellore: सड़क पर अपनी बीवी को चाकू घोंपता रहा! Live मर्डर का वीडियो वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम पुनीता है और उसके आरोपित पति का नाम जयशंकर है। पुनीता एक निजी जूता कंपनी में काम करती थी। पुनीता सोमवार रात कंपनी से घर लौट रही थी। तभी उसका पति जयशंकर वहां आ गया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी पति महिला पर चाकू से सात बार वार करता है और फरार हो जाता है। बुरी तरह घायल महिला सड़क पर ही गिर जाती है। आरोपित पति के भागने के बाद कुछ लोग पुनीता के पास आते हैं और उसे सरकारी अस्पताल लेकर जाते हैं। जहां इलाज के दौरान पुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

खूनी वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों के बीच हो रही है बहस

भोपाल: शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

पति की खूनी वारदात को अंजाम देने का मामला वेल्लोर के पेरियावरिगम इलाके का है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में आरोपी शख्स अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार करता दिख रहा है। इस दौरान वहां से लोग गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले से पहले पुनीता और जयशंकर के बीच बहस भी हो रही है।

Accused Jaishankar, Dead, deceased punita, deshhit news, TamilNadu latest Crime News, TamilNadu mai pati ne patni ko chaku markar uttara maut ke ghat, TamilNadu Mai pati ne patni ko chaku se goda, TamilNadu mai pati ne patni pr kiye 7 baar chaku se hamla, TamilNadu Updated Crime News

Edit By Deshhit News