ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को मिला पद्मश्री

28 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :
Neeraj Chopra get Award From President

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। वर्ष 2022 के पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह- II में प्रदान किया गया। प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं – डॉ प्रभा अत्रे और कल्याण सिंह (मरणोपरांत), पद्म भूषण प्राप्तकर्ता विक्टर बनर्जी, संजय राजाराम (मरणोपरांत), प्रतिभा रे और आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी। 

भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामित आठ खिलाड़ियों में शामिल थे।

गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं की सूची की घोषणा की। इस वर्ष कुल 128 लोगों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ेंप्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन स्पेस एसोसिएशन का किया शुभारंभ

चोपड़ा, जो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्वर्ण पदक के भारत के पहले विजेता हैं, ने 23 साल की उम्र में टोक्यो खेलों में पदार्पण किया। बता दें, भाला फेंकने वाले स्टार ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था और आज उन्हें राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला।

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि में दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च / अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। मालूम हो, इस वर्ष कुल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

News
More stories
New Delhi: गाजीपुर लैंडफिल पर लगी भयंकर आग, धुंए से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत