वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है।
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।इस पत्र में स्वास्थमंत्री ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़े: उत्तर-प्रदेश: गला दबाकर पति की हत्या करने के बाद रातभर लाश के पास सोती रही महिला
स्वास्थ मंत्री ने पत्र में क्या लिखा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पत्र में लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। मास्क और सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए और केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें – स्वास्थ्य मंत्री

इसके साथ ही उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की भी अपील की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि अगर कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।
भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है – कांग्रेस सांसद

वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?
विश्वभर में कोरोना के मामले?
बता दें कि विश्वभर में एक हफ्ते में कोरोना के 35 लाख नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना के मामले?

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के 131 ताजा मामले सामने आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,76,330 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,408 रह गई। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,680 हो गया है। जिसमें तीन और मौतें हुईं, जिनमें दो मौतें केरल में हुई है। राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 82 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
4,41,42,242 लोग हुए कोरोना से ठीक

बता दें की कोरोना से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,42,242 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत थी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड-19 टीकों की 220.01 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। वहीं, भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चली गई थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया।
Edit By Deshhit News