मृतक नीतीश का सनोखर की एक महिला के साथ पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पहले से शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे हैं।
नई दिल्ली: बिहार में प्रेम- प्रसंग के चलते एक शख्स मॉंब लीचिंग का शिकार हो गया है। भीड़ ने पीट-पीटकर उसे मौत के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसके कमरे में घुस गया और युवती के चिल्लाने पर वह पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने पीट -पीटकर उसे मौत के हवाले कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
मामला बिहार के भागलपुर का है। मृतक का नाम नीतिश कुमार है और उसकी उम्र 25 साल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक नीतीश का सनोखर की एक महिला के साथ पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पहले से शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे हैं। महिला से मृतक का संपर्क मिस कॉल से बड़ा था। दोनों की फोन पर ही बातचीत होती थी।
पहली बार प्रेमिका से मिलने आया था युवक

मंगलवार की रात नीतीश अपने दोस्त बादल के साथ पहली बार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था। मध्यरात्रि में प्रेमिका के कमरे में पहुंच कर जब वह सो रही थी। तब वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला चिल्ला उठी। महिला का पति भी उसी कमरे में सोया था। चिल्लाने पर महिला के पति ने प्रेमी और उसके दोस्त दोनों को पकड़ लिया और जमकर उन दोनों की पिटाई करने लगा। शोर मचने पर आस-पास के लोग भी आ गए और वो भी उन दोनों की पिटाई करने लगे। भीड़ ने दोनों को इस कदर पीटा कि महिला के प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का दोस्त बुरी तरह घायल हो गया।
आरोपित पति गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। तब तक नीतीश की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने प्रेमिका के पति जय कुमार पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Edit By Deshhit News