बताया जा रहा है कि जिस बस में छात्राएं सफर का रही थीं उसके चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हादसे का शिकार होकर बस पलट गई। इस बस के कारण दूसरी बस भी हादसे का शिकार हो गई।
नई दिल्ली: मणिपुर के नोनी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर दो स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं भारी संख्या में छात्र घायल भी हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए इंफाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े: बिहार में शख्स मॉंब लीचिंग का हुआ शिकार,चार बच्चों की मां से था प्रेम-प्रसंग।
दुर्घटना का कारण?

बताया जा रहा है कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं। उसके चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हादसे का शिकार होकर बस पलट गई। इस बस के कारण दूसरी बस भी हादसे का शिकार हो गई। बता दें, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की 2 बसें छात्रों को स्टडी टूर पर लेकर जा रही थीं। इसमें बच्चों व शिक्षक समेत 21 लोग जख्मी हो गए। जिनमें 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Edit By Deshhit News