लखनऊ: सरफिरे आशिक ने चौथी मंजिल से लड़की को फेंका, मौत, आरोपित पर धर्म परिवर्तन का आरोप

16 Nov, 2022
देशहित
Share on :

परिजनों के मुताबिक, सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था। जबकि, निधि इसका विरोध कर रही थी।

नई दिल्ली: दिल्ली में श्रध्दा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अभी पुलिस जुटी है कि दुबग्गा में एक ओर सरफिरे आशिक ने एक मासूम लड़की को मौत की बली चढ़ा दिया। सरफिरे आशिक सूफियान ने निधि गुप्ता नाम की लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में निधि को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के परिजनों ने आरोपित पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़े: श्रद्धा मर्डर केस का आरोपित आफताब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देता रहता था अपनी खूनी मानसिकता का परिचय

क्या है पूरा मामला ?

File Photo

19 साल की निधि गुप्ता दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसने हाल ही में हाईस्कूल पास किया था और वह ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। उसका पास के ब्लॉक नंबर-40 मेंं रहने वाले सूफियान नाम के युवक से प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था। यह बात मंगलवार निधि के परिजनों को पता चल गई। इसकी शिकायत करने वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। इसी बीच युवती छत पर चली गई। उसके पीछे-पीछे सूफियान भी गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया।

छत से फेंके जाने पर लड़की की मौत

इसके बाद चीख पुकार सुनकर लहूलुहान निधि को उसके घरवाले ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें आरोपित सूफियान फरार है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया क‍ि आरोप‍ित नशा भी करता था। 

आरोपित पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था। जबकि, निधि इसका विरोध कर रही थी।

आरोपित की तलाश में पुलिश जुटी

File Photo

मृतक निधि की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By Deshhit News

News
More stories
फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।