नई दिल्ली: आप सब यह तो जानते ही होंगे कि आकार में दुनिया का सबसे बड़ा देश रुस है। जो यूरोप और एशिया दोनों हिस्सों में फैला हुआ है लेकिन क्या यह आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं। दुनिया का सबसे छोटे देश सीलैंड है। इसका कुल क्षेत्रफल 4 हजार वर्ग किमी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में केवल 27 लोग रहते हैं। केवल 27 लोग रहने वाले इस देश के पास अपनी कोई जमीन नहीं है। असल में यह समुद्र में 2 विशालकाय पिलर्स के ऊपर बना घर है, जिसमें उतरने के लिए हैलीपैड की भी सुविधा है। इस देश के पास अपनी मुद्रा, राष्ट्रगान, फुटबॉल टीम, मोहर और पासपोर्ट भी हैं। यानी कि एक देश की पहचान के लिए जो भी जरूरी चीजें होनी चाहिए, वे सब इसके पास हैं।

इस देश का निर्माण 1950 के दशक में किया गया था। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने हथियार रखने के लिए इस किले के रुप में बनाया था। ये देश ब्रिटेन की सीमा के बाहर था, इसलिए विश्व युद्ध के बाद इसे तोड़ा जाना था। लेकिन इसे नष्ट नहीं किया गया।
Edit By Deshhit News