अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा “इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा।
नई दिल्ली: 4 दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी चुनाव है। नगर निगम चुनाव के लिए मात्र 3 दिन ही रह गए है। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले एक बार फिर योग क्लास का मुद्दा उठाया है। केजरीवाल ने “दिल्ली की योगशाला” को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को घेरा है।
जह तक आपका भाई जिंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी – केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा “इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई जिंदा है, योग क्लास जारी रहेगी।”
1 दिसबंर को “दिल्ली की योगशाला” पर लग गई थी रोक

आपको बता दें, दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम पर 1 नवंबर से पूरी तरह से रोक लग गयी थी। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया था। उनका आरोप था कि LG ने इससे जुड़ी फाइल को रोक कर रखा हुआ है। इसकी वजह से क्लासेस बंद करनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “वो दिल्ली में फ्री योगा क्लासेस को बंद नहीं होने देंगे क्योंकि लोगों को इससे बहुत फायदा हो रहा है और लोग चाहते हैं कि योगा क्लासेस इसी तरह से चलती रहे। चाहे इसके लिये कुछ भी क्यों ना करना पड़े वो करेंगे”।
जनवरी 2022 में शुरु की गई थी योगा क्लास

जनवरी 2022 से दिल्ली में जगह-जगह योगा क्लासेज की शुरूआत हुई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, पूरे देश में यह अपने किस्म का पहला कार्यक्रम था, जिसके तहत दिल्ली सरकार लोगों को फ्री में योग करावाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भागदौड़ की जिंदगी में आज आदमी का शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ्य नहीं है, ऐसे में योग उनकी बड़ी मदद कर सकता है। दिल्ली सरकार योग कराने के लिए निःशुल्क शिक्षक देगी।
Edit By Deshhit News