केजरीवाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को दी बढ़ी सौगात, महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की , मुफ्त में होगा इलाज

02 Nov, 2022
देशहित
Share on :

केजरीवाल सरकार ने कहा टॉप प्राइयोरिटी योजना मोहल्ला क्लीनिक प्रणाली केजरीवाल सरकार की प्रमुख पहलों में से एक है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली को बढ़ावा देना है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देने के ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत करने जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा खोली गई इस महिला मोहल्ला क्लीनिक में राज्य की महिला मुफ्त में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइयां व टेस्ट की सुविधा ले पाएंगी।

ये भी पढ़े: प्रदूषण से निर्माणधीन कार्यों पर रोक के चलते केजरीवाल ने दिहाड़ी मजदूर को हर महीने 5000 हजार रुपये देने का किया ऐलान

केजरीवाल ने महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरुआत करने की दी जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी। आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइया व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे।

मोहल्ला क्लीनिक योजना केजरावाल की टॉप प्राइयोरिटी प्रणाली में से एक है

Mahila Mohalla Clinic : दिल्ली में महिलाओं के लिए स्पेशल मोहल्ला क्लीनिक,  जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं | delhi arvind kejriwal govt start special mahila  mohalla clinic - Hindi ...
File photo

केजरीवाल सरकार ने कहा टॉप प्राइयोरिटी योजना मोहल्ला क्लीनिक प्रणाली केजरीवाल सरकार की प्रमुख पहलों में से एक है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली को बढ़ावा देना है। ये क्लीनिक महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, परीक्षण और दवाएं जैसी विशेष सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेंगे।

2015 में शुरु की गई थी मोहल्ला क्लीनिक योजना की शुरुआत

मोहल्ला क्लीनिक योजना कब शुरू हुई दिल्ली के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास में ही देने के लिए केजरीवाल सरकार ने साल 2015 में मोहल्ला क्लीनिक योजना की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत राज्य में जगह – जगह क्लीनिक की स्थापना कर प्रदेशवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मोहल्ला क्लीनिक योजना क्या है?

मोहल्ला क्लीनिक को मोहल्ला क्लीनिक योजना भी कहा जाता है। साथ ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर भी कहा जाता है। मोहल्ला क्लीनिक में बुखार, जुखाम जैसी मामूली बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए सर्विस डॉक्टर देता है। यहां पर ब्लड, यूरिन, स्टूल समेत 212 प्रकार के टेस्ट, करीब 125 प्रकार की दवाइयां दी जाती हैं और यह सभी सेवाएं निशुल्क हैं।

Edit by Deshhit news