गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति व आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली: 3 नवंबर 2022 को चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिसंबर में 1 और 5 तारीख को चुनाव होंगे। पिछले यानी साल 2017 की तरह ही गुजरात चुनाव दो चरणों में होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मतगणना की तारीख 8 दिसंबर ही रहेगी क्योंकि हिमाचल चुनाव के नतीजों की तारीख भी 8 दिसंबर ही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस बार चुनावी मैदान में आप (आम आदमी पार्टी) के आने से त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भाजपा की 99 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।
आज 12 बजे किया गया गुजरात में चुनावी तारीखों का एलान
चुनाव आयोग ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। बता दें कि चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की थी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
1 और 5 दिसंबर को होंगे गुजरात में चुनाव

गुजरात में चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए जानकारी दी है कि गुजरात में चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे। गौरतलब है कि चुनाव दो चरणों में होंगे।
गुजरात में वोटों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी
चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 2017 में भी दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी।
कितनी सीटों के लिए होगा गुजरात में चुनाव?
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति व आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित हैं। 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी , एक सीट एनसीपी को मिली थी, बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। गुजरात में लंबे समय से चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में जोर अजमाइश कर रही है।
गुजरात में 4 करोड़ 90 लाख लोग देंगे मतदान
गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।
गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला था।
18 फरवरी तक है गुजरात विधानसभा का कार्यकाल
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त होगा, जबकि हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त होगा। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 और कांग्रेस के 62 विधायक हैं।
पिछली बार कब हुए थे गुजरात में चुनाव?
गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।
edit by deshhit news