काग्रेंस की भारत जोड़ो यात्रा पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान – यह ‘रिलॉन्च’ के अलावा और कुछ नहीं है।

12 Oct, 2022
Head office
Share on :

बोम्मई ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कभी पिछड़े वर्ग और दलितों पर कभी ध्यान नहीं दिया और अब वे रायचूर आए हैं क्योंकि उनका ‘युवराज’ भारत जोड़ो यात्रा पर है।

नई दिल्ली: मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशान साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी की ‘रिलॉन्चिंग’ के अलावा कुछ और नहीं है। यह यात्रा आम लोगो के लिए नहीं है। सीएम बोम्मई ने आगे कहा देश में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए राहुल गांधी यह यात्रा कर रहे है।

ये भी पढ़े: हिंदू युवक मनीष की हत्या पर प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, हिदुंओं से मुसलमानों की दुकानों से सब्जियां न खरीदने और मजदूरी ना देने की करी अपील

राहुल गांधी के लिए यह ‘रिलॉन्च’ के अलावा और कुछ नहीं है – बसवराज बोम्मई

Karnataka: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा- कोई भी पद स्थाई नहीं, सीएम पद  से हटने की लगने लगीं अटकलें | TV9 Bharatvarsh
Basavaraj Bommai

बसवराज बोम्मई ने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस नेता कुछ भी करने के लिए तैयार है। मौजूदा राजनीतिक स्थिति में प्रासंगिक होने के लिए राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे है। राहुल गांधी के लिए यह ‘रिलॉन्च’ के अलावा और कुछ नहीं है। यह यात्रा आम लोगों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लिए नहीं है। कांग्रेस पार्टी को डूबता हुआ जहाज करार देते हुए उन्होंने कहा कि जो उस तरफ (कांग्रेस) थे, वे इस तरफ (भाजपा) आ रहे हैं और इसके संकेत मिल रहे हैं।

सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कभी पिछड़े वर्ग और दलितों पर कभी ध्यान नहीं दिया – बोम्मई

बोम्मई ने आगे कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कभी पिछड़े वर्ग और दलितों पर कभी ध्यान नहीं दिया और अब वे रायचूर आए हैं क्योंकि उनका ‘युवराज’ भारत जोड़ो यात्रा पर है। हालांकि उन्हें इस बात का डर था कि यात्रा में लोगों की भीड़ जमा होगी या नहीं। कांग्रेस का दावा है कि एससी / एसटी के लिए आरक्षण उनका योगदान है।

आपको बता दें, सीएम बोम्मई और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में रायचूर तालुक के गिलेसुगुर गांव में बीजेपी की ‘संकल्प यात्रा’ लॉन्च की गई। इस कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के दिन “समाजवाद” छोड़ दिया था।

क्या है भारत जोड़ो यात्रा?

Congress bharat Jodo yaatra

7 सितंबर से भारत को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के इरादे से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई। ये यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक है। इस दौरान ये पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हो गई थी। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी अधिक नेता चल रहे है। इसमें पार्टी के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा भारत की एकता का उत्सव और आशा का त्योहार है – कांग्रेस

कांग्रेस के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा भारत की एकता का उत्सव और आशा का त्योहार है। इसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं। यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के खिलाफ शुरू की जा रही है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए 34 दिन हो गए हैं। फिलहाल यह यात्रा कर्नाटक से होकर गुजर रही है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Edited By Deshhit News

News
More stories
जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति मुख्यमंत्री धामी ने सहमति दी I