भारत की लोकतंत्र पर दिए गए राहुल गांधी के विवादित बयान पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, कहा- देश का लोकतंत्र नहीं बल्कि राहुल गांधी की पार्टी खतरे में है!

18 Mar, 2023
Deepa Rawat
Share on :
J P Nadda: दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,  2023 विधानसभा चुनाव की बनेगी रणनीति - nadda will visit tripura on a two-day  visit on august 27 ...

नई दिल्ली: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जल्द ही चुनाव तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कर्नाटक के जिले तुमकुरु में एक रोड शो किया। इस रोड शो में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के लंदन में भारत के लोकतंत्र में दिए गए विवादित बयान पर निशाना साधा। बता दें, इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिहं को लिया गया हिरासत में, तीन मामलों में है आरोपित!

राहुल गांधी की पार्टी खतरे में है, देश का लोकतंत्र नहीं – जेपी नड्डा

Hp Election 2022 JP Nadda Himself Took The Lead To Deal With The Rebels |  HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले बागी बने बीजेपी की मुसीबत, जेपी  नड्डा ने खुद संभाला मोर्चा

जेपी नड्डा ने लंदन में राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र पर दिए गए विवादित बयान पर निशाना साधते हुए कहा की राहुल गांधी की पार्टी खतरे में है, देश का लोकतंत्र नहीं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी की हरकतें बेहद निंदनीय हैं। कांग्रेस केवल लोगों को बांटना जानती है। राहुल ने विदेश में इसलिए सवाल उठाए, क्योंकि यहां देश में लोगों ने उनकी पार्टी को ‘नजरअंदाज’ किया है। उन्होंने कहा, “चूंकि भारत में सभी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी विदेश गए और हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाए।” नड्डा ने आगे कहा, “राहुल गांधी विदेशों में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया उसकी प्रशंसा कर रही है।। उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी दादी इंदिरा गांधी आपातकाल लाई थीं।” ‘कांग्रेस की भाषा इतनी खराब हो गई है कि वे कहते हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ लेकिन लोग कहते हैं कि ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’।

राहुल गांधी का भारत के लोकतंत्र पर दिया गया विवादित बयान

Congress Leader Rahul Gandhi Press Conference On London Remarks Row Uproar  In Budget Session 2023 | Rahul Gandhi Speech: 'मैं सांसद हूं और संसद में  जवाब दूंगा', बोले राहुल गांधी, लंदन में

बता दें, राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि ‘मीडिया, संस्थागत ढांचे, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं और हमें सामान्य माध्यम से लोगों के मुद्दे रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘बीबीसी को इस बारे में अभी पता चला है, लेकिन भारत में यह सिलसिला पिछले नौ साल से लगातार चल रहा है। सभी जानते हैं कि पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है, उन पर हमले किए जाते हैं और धमकाया जाता है। सरकार की पैरवी करने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत किया जाता है तो, यह एक पैटर्न का हिस्सा है और मैं कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं करूंगा। अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे, तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सारे मामले गायब हो जाएंगे।’ राहुल गांधी न आगे कहा था कि अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से यह संज्ञान लेने में विफल रहे हैं कि ‘लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है।

BJPCongressdeshhit newsIndia’s democracyJP NaddaKarnatakakarnataka assembly electionRahul Gandhi

Edit By Deshhit News

News
More stories
'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिहं को लिया गया हिरासत में, तीन मामलों में है आरोपित!
%d bloggers like this: