नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 2200 साल पुराना किला, 100 बरस पुरानी मस्जिद भी ध्वस्त हो गई हैं। 2200 साल पुराना किला रोमन साम्राज्य के दौर से जुड़ा हुआ है, जिसका इस्तेमाल वॉचटावर के तौर पर किया जाता था। भूकंप में तुर्की के मालाटया शहर में स्थित 100 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक येनी कैमी मस्जिद भी खंडहर में तब्दील हो गई है।

ये भी पढ़े: इस शख्स ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी कि तुर्की और सीरिया में आने वाला है मौत का भूकंप।

सीरिया का अलेप्पो शहर दुनिया के प्राचीन शहरों में से एक है। यहां बहुत सारी ऐतिहासिक इमारते हैं, जो यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी शामिल हैं लेकिन भूकंप में सीरिया का लोकप्रिय अलेप्पो सिटेडल भी विनाश की भेंट चढ़ गया।
एक बेहद लोकप्रिय मस्जिद Maras Ulu CAMII भी जमींदोज हो गई है। इसके अलावा तुर्की भूकंप में देश की कई प्रमुख इमारतें धराशायीं हुई हैं, जिनमें ऐतिहासिक मस्जिदें, किले, महल, चर्च और लाइटहाउस शामिल हैं।

शहर के कई बड़े शॉपिंग कॉम्पलेक्स, अंतरराष्ट्रीय संगठनों की इमारतें और मल्टीने कंपनियों की इमारतें मलबे के ढेर में बदल गई हैं। बता दें, तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 6200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।, जबकि 34,810 लोग घायल हो गए हैं।
Edit By Deshhit News