दिल्ली में लड़के ने 16 साल की नाबालिग के साथ खेला खूनी खेल, चाकू से एक के बाद एक किए 40 वार, मौत !

29 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: दिल्ली से एक रुह कपां देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक लड़के ने 16 साल की नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। लड़की को चाकू से गोदने के बाद आरोपित मौके वारदात से फरार हो गया। जख्मी लड़की को वारदात के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हैरान कर देने वाली यह है कि जब लड़का इस खूनी वारदात को अंजाम दे रहा था तब किसी ने उसे रोकने की और लड़की के बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि सभी लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे।

ये भी पढ़े: कल जंतर – मंतर पर पहलवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने करी निंदा !

दोनों के बीच थी दोस्ती

दिल्ली में सरेआम लड़की को चाकू मारता रहा और लोग बस देखते रहे

वारदात 28 मई की रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। जिस लड़की के साथ यह वारदात हुई है। उसका नाम साक्षी है और आरोपित का नाम साहिल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल और नाबालिक लड़की अच्छे दोस्त थे लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने बात करना बंद कर दिया था और जब 28 मई की रात साक्षी अपनी किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे अकेला पाकर उस पर एक के बाद एक चाकू से 40 हमले किए, चाकू से 40 हमले करने के बाद जब आरोपित का मन नहीं भरा तब आरोपित ने साक्षी पर बड़ा सा पत्थर मारा और लात मारी।

सीसीटीवी में कैद वारदात

साहिल चाकू चलाता रहा, लोग देखते रहे!

बता दें, यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिखाया जा रहा है कि साहिल साक्षी पर चाकू से एक के बाद एक 40 हमले करता है और जिस जगह आरोपित यह वारदात को अंजाम दे रहा है। वहां पर कई लोग भी आते-जाते दिखाई दे रहा हैं लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि किसी ने उसे ऐसा करने से नहीं रोका बल्कि सब लोग तमाशबीन बनकर देखकर जाते रहे, केवल एक शख्स ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन आरोपित ने उसे धमाकाया, जिसके बाद वह शख्स वहां से भाग गया। बता दें पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान आया सामने

नशे में ड्राइवर ने बदतमीजी की; मालीवाल बोलीं- अंजलि जैसा हश्र होने वाला था  | Delhi DCW Chief Swati Maliwal Accident; Accused Driver Arrested | Delhi  News - Dainik Bhaskar

इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर साक्षी का मर्डर किया गया। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। दिल्ली महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित है। क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

delhi crime newsDelhi latest Crimer newsDelhi mai ek ladke ne 16 saal ki nabalig ki ek ke baad ek kiye chaku se 40 baardeshhit newsswati maliwal
News
More stories
कल जंतर - मंतर पर पहलवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने करी निंदा !
%d bloggers like this: