बिहार में शख्स ने महिला के दोनों हाथ काटे, आंखे भी फोड़ डाली, श्रद्धा हत्याकांड जैसे कई कांड

06 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

महिला पर चाकू का वार कर पीठ और दोनों हाथ काट दिए गए, महिला के स्तन को भी काट दिया गया, वहीं महिला के सिर पर भी चाकू से कई वार  किया गया। यहां तक ही नहीं बल्कि आरोपित ने महिला की आंख भी फोड़ डाली। इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली: आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े कर दिए। इस मामले को लेकर देश अभी तक आफताब की हैवानियत से अचंभे में पड़े हुआ है कि बिहार के भागलपुर से ऐसी ही हैवानियत की खबर सामने आई है। उसने युवती के दोनों हाथ काट दिए, वहीं महिला के सिर पर भी चाकू से कई वार किया गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को राज्य में अवैध शराब के बड़े पैमाने पर निर्माण और बिक्री को लेकर लगाई फटकार

क्या है पूरा मामला?

बिहार के भागलपुर से यह दिल दहलाने वाले घटना की खबर सामने आई है। नीलम देवी नामक महिला को शकील मियां नाम के अपराधी द्वारा चाकू से हमला कर भयंकर तरीके से घायल कर दिया गया। बता दें कि हमलावर ने इतने भयानक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया कि इसे जिसने देखा उसके होश उड़ गए। महिला पर चाकू का वार कर पीठ और दोनों हाथ काट दिए गए, महिला के स्तन को भी काट दिया गया, वहीं महिला के सिर पर भी चाकू से कई वार  किया गया। यहां तक ही नहीं बल्कि आरोपित ने महिला की आंख भी फोड़ डाली। इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीतापुर में पति ने पत्नि की गला दबाकर हत्या के बाद उसके बॉडी के कर दिए थे टुकड़े

पहले गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर चार टुकड़े कर शव को लगाया ठिकाने |  Loksaakshya
File Photo

1 महीने पहले सीतापुर पुलिस ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या और शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था। महिला की लाश 8 नवंबर को मिली थी। पंकज की शादी 10 साल पहले बाराबंकी की ज्योति से हुई थी। हाल ही में उसे ज्योति पर बेवफाई का शक हुआ और उसने उसे खत्म करने की साजिश रच डाली। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और देर रात घर लौटता था। उसने कहा, मुझे पड़ोसियों से पता चला कि ज्योति को अक्सर अन्य पुरुषों के साथ देखा जाता था और उसने ड्रग्स लेना भी शुरू कर दिया था। मैंने उसके परिवार तक बात पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वे भी बेबस थे। कहासुनी के बाद उसने अपने दोस्त दुजन पासी की मदद से ज्योति की हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़े घर से करीब 7 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। पंकज ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी दोनों बेटियों और बेटे को मामा के यहां भेज दिया था।

मां – बेटे ने किए शख्स के 22 टुकड़े

File Photo

दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के शव के 22 टुकड़े किए थे। पूछताछ करने पर आरोपित महिला ने पुलिस को बताया था कि, उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने और उसके बेटे ने उसके पति की हत्या कर दी। दोनों मिलकर अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

नंवबर 2022 में शख्स ने पत्नि के कुल्हाड़ी से दो हिस्से किए थे

सांवला कहने पर गुस्सैल पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, शव के साथ गुजारी  रात और फिर... - chhattisgarh durg husband spoke dark the angry wife killed  the husband by axing
File Photo

नवंबर 2022 में मध्य – प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किसी और शख्स के साथ अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से वार करके उसके दो टुकड़े कर दिए थे फिर उन टुकड़ों को जंगल में अलग – अलग गाड़ दिया था।

2020 में पति ने पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध के शक में छह टुकड़ों में काट दिया था

नवंबर 2020 में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके, उसके शव को छह टुकड़ों में काटकर और दो झोलों में भरकर उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद क्षेत्र में फेंक दिया था। शख्स मुबंई में एक चिकन शॉप में काम करता था, उसका प्रेम संबंध वहीं की एक युवती से हो गया और दोनों ने शादी कर ली। आरोपी शख्स के मुताबिक, वह जब भी अपनी पत्नी को फोन करता तो उसका फोन व्यस्त जाता था, इससे उसे पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। इसलिए उसने 25 जून, 2020 को अपनी पत्नी को लखनऊ में इसी वजह से शख्स ने अपने पत्नी की हत्या कर दी और उसकी लाश को छह टुकड़ों में काटकर दो झोलों में भरा और उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद में फेंक दिया। युवती का शव सात जुलाई, 2020 को बरामद हुआ था। जांच के दौरान मृतका की शिनाख्त होने के बाद आरोपी शख्स ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

2010 का वो अनुपमा हत्याकांड


अनुपमा हत्याकांड: भरोसे का हुआ था कत्ल, रिश्ते लज्जित - Story of Anupama  murder case
Anupma and Rajesh

देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड को एक बार ताजा कर दिया था। देवभूमि की शांत दून घाटी में 2010 में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे देहरादून ही नहीं देश को भी झकझोर कर रख दिया था। 17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा के पति राजेश गुलाटी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं दरिंदगी की हदें बार करते हुए राजेश ने शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रख दिए थे। अपनी बहन का कोई हाल चाल न मिलने पर जब भाई सूरज 12 दिसंबर 2010 को दिल्ली से देहरादून पहुंचा तो जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 2011 में इस प्रकरण में देहरादून पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

अनुपमा हत्याकांड: राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास | DEHRADUN | NYOOOZ HINDI
File Photo

आरोप पत्र में बताया गया था कि अनुपमा और राजेश गुलाटी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और हत्या वाले दिन भी झगड़े के बाद बेड के कोने पर अनुपमा का सिर लग गया था। इसके बाद राजेश ने अनुपमा के मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी थी। अनुपमा दिल्ली की रहने वाली थीं और उन्होंने राजेश से 1999 में लव मैरिज की थी। राजेश पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। देहरादून के प्रकाश नगर में अपने बच्चों के साथ गुलाटी दंपत्ति रहते थे। दोनों 2000 में अमेरिका भी चले गए थे।

Anupama Gulati murder case: Husband Rajesh found guilty, quantum of  sentence on Friday-m.khaskhabar.com
Anupma And Rajesh

6 साल बाद वापस आने के बाद दोनों देहरादून में बस गए थे। हत्या के वक्त गुलाटी दंपत्ति के दोनों बच्चे महज 4 साल के थे। यह भी कहा जाता है कि एक हॉलीवुड मूवी देखते वक्त राजेश ने अनुपमा की हत्या करने का ख्याल आया था। किसी ने सोचा न होगा कि लव मैरिज इस अंजाम तक भी पहुंच सकती है। जुर्म को छुपाने के लिए राजेश ने एक डीप फ्रीजर खरीदा और अनुपमा के शव को उसमें रख दिया था। जब शव बर्फ में जम गया तो स्टोन कटर मशीन से अनुपमा के टुकड़े करने लगा और धीरे-धीरे मसूरी के जंगलों में फेंकने लगा। 2017 में देहरादून के जिला सत्र न्यायालय ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा और हत्यारोपी राजेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और 15 लाख का आर्थिक दंड भी लगाया था। वहीं जब मामला नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचा तब 25 जुलाई 2022 को स्वास्थ खराब होने के चलते राजेश गुलाटी को 45 दिन की जमानत मिली थी। इसके बाद राजेश के आग्रह पर फिर 7 सितम्बर को 10 दिन की जमानत मिली, जिसकी मियाद खत्म होने के बाद राजेश गुलाटी ने एक बार फिर सर्जरी का हवाला देते हुए 21 दिन की जमानत मांगी, जो उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर ली। इसके बाद जमानत नहीं बढ़ाई गई।

Edit By Deshhit News

News
More stories
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को राज्य में अवैध शराब के बड़े पैमाने पर निर्माण और बिक्री को लेकर लगाई फटकार