‘फितूर’, ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। तुनिषा के दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी थी। वह काफी हंसमुख स्वभाव की थीं।
नई दिल्ली: तुनिषा शर्मा आज अगर जीवित होती तो 21 वर्ष की हो जाती। जी हां, आज टीवी की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का 21 वां जन्मदिन है लेकिन वह अपने जन्मदिन को मनाने के लिए हमारे बीच मौजूद नहीं है। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने अलीबाबा टीवी सीरियल के सेट पर सुसाइड कर ली थी। तुनिषा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वहीं से उनकी स्कूलिंग हुई लेकिन आगे एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गई। यहां आकर न सिर्फ उन्होंने नाम कमाया, बल्कि खूब दौलत भी कमाई।

तुनिषा ने इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में अपना सफर शुरू किया था।

भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिषा ने टीवी डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं। तुनिषा करीब 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन थीं।

तुनिषा को डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चुना। उन्होंने छोटे से करियर में कई सीरियल्स में काम किया। न सिर्फ छोटे पर्दे पर, बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने किस्मत आजमाई।

‘फितूर’, ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। तुनिषा के दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी थी। वह काफी हंसमुख स्वभाव की थीं।

तुनिषा के सुसाइड करने के बाद उनके कॉस्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक, शीजान और तुनिषा का अफेयर था और शीजान ने तुनिषा के सुसाइड से 15 दिन पहले तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था और तुनिषा के परिजन शीजान के ब्रेकअप करना ही तुनिषा के आत्महत्या करने का कारण बता रहे हैं। तुनिषा ने शीजान खान के मेकअप रुम में ही सुसाइड की थी। आत्महत्या के लिए तुनिषा ने शीजान का मेकअप रुम ही क्यों चुना, यह अभी तक समझ नहीं आया है।

तुनिषा की मौत के बाद शीजान और तुनिषा के परिजन एक- दूसर के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। तुनिषा के परिजनों के मुताबिक, शीजान के ब्रेकअप करने के बाद तुनिषा बेहद परेशान थी और शीजान ने ही तुनिषा को आत्महत्या करन के लिए उकसाया है। शीजान जबरन तुनिषा का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। वहीं शीजान और उसके परिजनों के मुताबिक, शीजान ने अलग – अलग धर्म होने के चलते और दोनों के बीच उम्र का काफी बड़ा फासला होने के चलते तुनिषा से ब्रेकअप किया था और शीजान की मां तुनिषा को अपनी सबसे छोटी मानती थी और शीजान की बहनें तुनिषा को अपनी बहन मानती थीं। शीजान के परिजनों ने तुनिषा की मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुनिषा की मां जबरदस्ती तुनिषा को शूटिंग पर भेजती थी। एक बार तुनिषा के तबीयत खराब हो गई थी, तुनिषा आराम करना चाहती थी लेकिन तुनिषा की मां तब भी तुनिषा को काम पर भेजने की बात कर रही थी।

वहीं, शीजान के वकील के मुताबिक, तुनिषा की मां ने तुनिषा का मोबाइल तोड़ा था और तुनिषा का गला दबाया था। तुनिषा ने अपनी मां की यह बात अपने शो के डायरेक्टर राहुल करके को बताई थी। तुनिषा की मां और अंकल दोनों मिलकर तुनिषा को लोगों से मिलने से मना भी करते थे।

शीजान और तुनिषा के परिजन एक दूसरे को लेकर इस तरह की बातें बता रहे हैं लेकिन सच्चाई क्या है? यह तो सिर्फ तुनिषा ही जानती है। 24 दिसबंर की दोपहर को ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने आत्महत्या कर ली।
Edit By Deshhit News