राष्ट्रपति चुनाव 2022 : जमकर हुई क्रॉस वोटिंग 20 से अधिक कांग्रेस के MLA ने बदला पाला !

18 Jul, 2022
Head office
Share on :

नई दिल्ली : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है I इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।  21 जुलाई के लिए मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश 15वा राष्ट्रपति कौन होगा .

सुबह10 बजे से शुरू हुआ मतदान राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है. तो वहीं, राज्यों के CM और विधायकों ने अपनी अपनी विधान सभा में वोट डाले. क्रॉस वोटिंग भी खबरें सामने आईं है बतादे की गुजरात में एनसीपी के विधायक ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट डालने का दावा किया. तो वहीं, ओडिशा में भी पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही. असम में AIUDF विधायक ने यहां तक कह दिया कि असम में कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला. उन्होंने कहा, दिल्ली की सत्ता का रास्ता लखनऊ से गुजरता है. द्रौपदी मुर्मू बड़े अंतर से चुनाव जीत रही हैं. 

UP से समाजवादी पार्टी के विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सपा के बरेली जिले के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की।

दिल्ली के CM केजरीवाल ने किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

इसलिए मुर्मू की जीत तय मानी जा रही
भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब एनडीए के खाते में 5,63,825 यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4,80,748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर एनडीए दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10,86,431 वोट पड़ते हैं तो 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मुर्मू को मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5,40,065 वोट चाहिए।

वोटिंग के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

Edit By ; Deshhit News Team

News
More stories
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, PM मोदी समेत कई राज्यों के CM ने दिया वोट, मुर्मू या सिन्हा में किसको मिलेगी राष्ट्रपति की कुर्सी
%d bloggers like this: