हिंदी दिवस 2022: भारत वासियों ने मनाया ‘हिंदी दिवस’, काफी रोचक है इसका इतिहास जानिए हिंदी भाषा से जुड़ीं रोचक जानकारियां

14 Sep, 2022
Deepa Rawat
Share on :
vishwa hindi diwas 2022

Hindi Diwas 2022: हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली: Hindi Diwas 2022: आज है 14 सितंबर, 2022 को हमारा देश हिंदी दिवस के रूप में मनाते है। करोड़ों लोगों की मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है। हिंदी भाषा का प्रयोग भारत के लगभग आधे क्षेत्र में किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य देश भी है जहां हिंदी भाषियों की संख्या अच्छी खासी है। हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन्ही तमाम मुद्दों में आपको बताएँगे की क्या है हिंदी भाषा का इतिहास कहाँ से इसकी शुरुआत हुई …. पढ़िए खबर

10 जनवरी को मनाया जाता है वैश्विक ‘विश्व हिंदी दिवस’

हिंदी दिवस 2022

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, जो वैश्विक स्तर का दिवस है। भारत समेत अन्य देशों में हिंदी के प्रसार प्रचार के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है जबकि भारत 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है। इस बार भारत का हिंदी दिवस 14 सितंबर 2022 को मनाया जा रहा है।

कब हुई हिंदी दिवस की शुरुआत ?

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत देश की आजादी के बाद हुई। 1946 को 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। फिर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

फारसी से निकला है ‘हिंदी’ नाम

फारसी से निकला है ‘हिंदी’


जी हां, यह जान कर आपको आश्चर्य होगा कि हिंदी नाम फारसी भाषा से निकला है। हिंदी का अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। सभी को पता है कि भारत की सिंधु घाटी सभ्यता काफी प्राचीन थी। यह सिंधु नदी के किनारे बसी थी। इसलिए फारसियों द्वारा सिंधु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हिन्दू और उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिन्दी कहा जाने लगा।

 50 करोड़ लोग बोलेते है हिंदी

देश की जनता

भारत में  वर्तमान में करीब 50 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी हिंदी बोलने वालों की अच्छी खासी जनसंख्या है। इस विशाल संख्या के कारण ही हिंदी को दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है। दुनिया भर की बात करें तो करीब 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। 

अन्य देशों में भी करोड़ों हिंदी भाषी

जी हां, हिंदी भाषा केवल भारतीय भू-भाग तक सिमटी हुई नहीं है। भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी का काफी प्रचलन है। सदियों पहले भारत से जाकर अन्य देशों में बसने वाले भारतियों ने विदेशों में अब तक अपनी मातृभाषा को बचाए रखा है। 

राष्ट्रीय नहीं राजकीय भाषा है हिन्दी

हिंदी राष्ट्रीय नहीं बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा तौर पर स्वीकार किया गया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी। इसके अलावा अंग्रेजी को भी मान्यता दी गई है। राज्यों को अपनी आधिकारिक भाषा को मान्यता देने की छूट है। 

अलग हैं विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस

हिंदी दिवस 14 सितम्बर

हिंदी दिवस साल में दो बार 10 जनवरी और 14 सितंबर को मनाया जाता है। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस होता है। हालांकि, दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार ही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा संसद में की। आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

अंग्रेजी में लिए गए हिंदी शब्द

हिंदी दिवस 14 सितम्बर

अनेकों अंग्रेजी शब्द जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शर्बत, शैम्पू, ठग, आंधी और योग सहित अंग्रेजी शब्द हिंदी से लिए गए हैं।

Edited By – Deshhit News

News
More stories
दिल्ली: EOW के दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, रंगदारी मामले में हो रही पूछताछ !