Queen Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में लंदन जाएंगी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

14 Sep, 2022
Deepa Rawat
Share on :
President Draupadi Murmu to attend Queen Elizabeth II`s funeral in London
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19 सितंबर 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेंगी।

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) महारानी एलिजबेथ II के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगी. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 सितंबर तक यूनाइटेड किंगड के दौरे पर होंगी, जहां वो महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी और भारत सरकार की तरफ से संवेदना व्यक्त करेंगी. 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था, जिनका लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एब्बे में 19 सितंबर को अंतिम संस्कार होगा , जहां कई देशों के प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे ।

विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में कहा, “महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं. उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.”

महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियभर के 2000 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें करीब 500 प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं. महारानी का अंतिम संस्कार भारतीय समयानुसार 3.30 बजे किया जाना है. जिन देशों के साथ ब्रिटेन के राजनयिक संबंध हैं, उनके नेताओं को अंतिम संस्कार में बुलाया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ महारानी की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगे.

यह भी पढ़े: हिंदी दिवस 2022: भारत वासियों ने मनाया ‘हिंदी दिवस’, काफी रोचक है इसका इतिहास जानिए हिंदी भाषा से जुड़ीं रोचक जानकारियां

कई देशों के प्रमुख होंगे शामिल

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है. ब्रिटेन में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लंदन आएंगे. राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।

96 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

96 वर्ष की उम्र में निधन

महारानी का गत बृहस्पतिवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था. वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं. महारानी का ताबूत जब लंदन के लिए एडिनबरा हवाई अड्डे से भेजा गया तब वहां पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई. महारानी के ताबूत के साथ उनकी बेटी प्रिसेंस एनी भी थीं जो रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) के विमान से एडिनबरा से लंदन साथ आई हैं. 

आरएएफ के पश्चिमी लंदन स्थित नार्थहॉल्ट हवाई ठिकाने पर विमान के उतरते ही महारानी के ताबूत को सड़क मार्ग से मध्य लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के लिए ले जाया गया. किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles-III) जो मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड की यात्रा पर थे ताबूत की आगवानी करने के लिए पहले ही अपनी पत्नी कैमिला के साथ शाही आवास पर पहुंच चुके थे. ताबूत लंदन (London) पहुंचने और बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) भेजे जाने से पहले आरएएफ की तरफ से सलामी गारद दी गई।

Edited By – Deshhit News

News
More stories
हिंदी दिवस 2022: भारत वासियों ने मनाया 'हिंदी दिवस', काफी रोचक है इसका इतिहास जानिए हिंदी भाषा से जुड़ीं रोचक जानकारियां
%d bloggers like this: