Himachal Pradesh: इस साल बनकर तैयार हो जाएंगी शहर की दो लिफ्टें

13 Jan, 2024
Head office
Share on :

शिमला। राजधानी में लोगों को सुविधा देने के लिए नगर निगम सहित रोपवे अथॉरिटी और स्मार्ट सिटी लगातार अपने कार्य की रफ्तार बढ़ रहे हैं। शहर में इसी साल दो लिफ्ट का कार्य पूरा होने वाला है और गर्मियों में शहरवासियों सहित पर्यटकों को इन दोनों लिफ्टों की सुविधा भी मिलने वाली है। शहर के लोअर बाजार से मालरोड़ और लक्कड़ बाजार से रिज तक बनने वाली लिफ्ट का कार्य करीब 80 प्रतिशत तक हो गया है। इसमें थोड़ा बहुत काम ही बचा है। जिनको पूरा करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। हालांकि प्रदेश सरकार ने भी इन कार्यों को पूरा करने का निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इसी साल में इन दोनों लिफ्टों का कार्य पूरा होना चाहिए। विधानसभा में भी शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इन कार्यों को लेकर सवाल उठाए थे।

उन्होंने इन कार्यों को पूरा करने को लेकर भी समय मांगा था। जिस पर प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उत्तर दिया था कि 2024 तक यह कार्य पूरे करने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में रोपवे अथॉरिटी ने भी इन कार्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दी है। अब शहरवासियों को दोनों लिफ्टों की सुविधा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी इन कार्यों को लेकर हर 15 दिन बाद ब्यौरा ले रहे हैं। इसके साथ ही ठेकेदारों को भी सख्ती से आदेश जारी किए हैं कि बिना ढील के इन कार्यों को पूरा किया जाए। काम में तेजी आने से समय पर दोनों लिफ्टें बन जाएंगी।

शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले लोअर बाजार से इन दिनों लिफ्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य में देरी होने के कारण यहां के कारोबारियों के लिए भी यह कार्य परेशानी बना हुआ है। जब से यहां पर कार्य शुरू हुआ है उसी समय से यहांं से ग्राहकों ने भी गुजरना बंद कर दिया था। आलम यह हुआ कि कारोबारियों को काफी घाटा हुआ। निर्माणाधीन कार्य को लेकर कई बार कारोबारियों ने नगर निगम, रोपवे अथॉरिटी और प्रदेश सरकार से इस कार्य को शीघ्रता करने की मांग की लेकिन इस कार्य को काफी ढीले रवैये के साथ किया गया। लेकिन अब कारोबारियों को भी राहत मिलने वाली है। लोअर बाजार से लेकर मालरोड तक दिक्कतें हैं।

News
More stories
इंटरनेशनल लेवल पर भी छाई ’12वीं फेल’
%d bloggers like this: