अमेरिका में भारी पड़ रहा है गन कल्चर, 12 घंटों में हुई 7 लोगों की मौत, 8 घायल!

17 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: अमेरिका के तीन अलग-अलग जगहों पर धूआंधार गोलीबारी हुई है। 12 घंटे के भीतर ही अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी से आठ लोग घायल हो चुके हैं। कैलिफोर्निया में गोलियां चलने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, डलास में एक 11 वर्षीय किशोर और उसके नवजात की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

ये भी पढ़े: क्या राखी की जिदंगी में हो गया है सबकुछ ठीक ? आदिल की पोस्ट तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।

आयोजित कार्यक्रम समारोह में हुई गोलीबारी

अमेरिका में फिर गोलीबारी, फ्लोरिडा में मार्टिन लूथर किंग दिवस के कार्यक्रम  के दौरान फायरिंग; 8 लोग घायल - many people injured after firing at Martin  Luther King Day ...

पहली घटना अमेरिका के फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग डे समारोह में हुई है। यहां पर गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हो गई। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

घर में हुई गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर और उसके छह महीने के बच्चे की मौत

ex serviceman son become shooter in the world of crime murdered in bihar -  जरायम की दुनिया में नामी शूटर बन रहा था फौजी का बेटा, हुआ ये खौफनाक अंजाम

दूसरी घटना कैलिफोर्निया के गोशेन में हुई है। यहां हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना एक घर में हुई है। मृतकों में 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा शामिल है।

14 साल की लड़की ने 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर कर दी हत्या

14 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू | 14 year old girl shot  dead, investigation begins

तीसरी घटना डलास में हुई है। यहां पर एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह गोलीबारी एक 14 साल की लड़की ने की है। बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की ने अन्य बच्चे के साथ बहस के दौरान फयरिंग की थी। लड़की ने उस लड़की की दिशा में गोली मारी जिसके साथ वो लड़ रही थी, लेकिन गोली 11 साल के एक बच्चे को लग गई।

सबसे अधिक बंदूक रखने वाला देश है अमेरिका

Hindi- 10 Countries with the easiest Gun Laws in the World

सोचने वाली बात यह है कि अमेरिका में गोलीबारी की घटना इतनी आम क्यों है? दरअसल, अमरिका में ‘गन कल्चर’ है। अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी थी। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।


America
America ke California mai ek ghar mai golibari se ek 17 varshiye maa or uske 6 mahine ke bachhe ke hui mautAmerica ke Florida mai golibari se hui 6 logo ki mautAmerica latest NewsAmerica Newsdeshhit newsshooting in america

Edit By Deshhit News

News
More stories
क्या राखी की जिदंगी में हो गया है सबकुछ ठीक ? आदिल की पोस्ट तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।