नई दिल्ली: अमेरिका के तीन अलग-अलग जगहों पर धूआंधार गोलीबारी हुई है। 12 घंटे के भीतर ही अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी से आठ लोग घायल हो चुके हैं। कैलिफोर्निया में गोलियां चलने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, डलास में एक 11 वर्षीय किशोर और उसके नवजात की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
आयोजित कार्यक्रम समारोह में हुई गोलीबारी

पहली घटना अमेरिका के फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग डे समारोह में हुई है। यहां पर गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हो गई। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
घर में हुई गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर और उसके छह महीने के बच्चे की मौत

दूसरी घटना कैलिफोर्निया के गोशेन में हुई है। यहां हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना एक घर में हुई है। मृतकों में 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा शामिल है।
14 साल की लड़की ने 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर कर दी हत्या

तीसरी घटना डलास में हुई है। यहां पर एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह गोलीबारी एक 14 साल की लड़की ने की है। बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की ने अन्य बच्चे के साथ बहस के दौरान फयरिंग की थी। लड़की ने उस लड़की की दिशा में गोली मारी जिसके साथ वो लड़ रही थी, लेकिन गोली 11 साल के एक बच्चे को लग गई।
सबसे अधिक बंदूक रखने वाला देश है अमेरिका

सोचने वाली बात यह है कि अमेरिका में गोलीबारी की घटना इतनी आम क्यों है? दरअसल, अमरिका में ‘गन कल्चर’ है। अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी थी। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।
Edit By Deshhit News