दिल्ली में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर का सामान जलकर खाक, कोई हताहत नहीं!

01 Jun, 2024
Head office
Share on :

मंगोलपुरी, दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक घर में शनिवार शाम को घरेलू एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में घर के अंदर घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नही, आसपड़ोस के घरों की दीवारों में धमाके की वजह से आई दरारें,  सिलेंडर से गैस लीकेज होने के बाद हुआ हादसा, पुलिस और दमकल मामले की जांच में जुटी।

जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा वाक्या दिल्ली के राजपार्क थाना अंतर्गत मंगोलपुरी एस ब्लॉक की हैं जहाँ शनिवार शाम को एक घर की तीसरी मंज़िल पर LPG सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गयी और बताया जा रहा है कि LPG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे की तरह का जान का कोई नुकसान नही हुआ है।

घर मे रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि  शाम को खाना बनाते समय अचानक से LPG सिलेंडर में गैस लीकेज होने के कारण आग गयी पहले तो उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काबू से बाहर होती देख सभी घर से बाहर निकल आये और आसपास के लोगो को भी शोर मचाकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद लोग घरों से निकल कर बाहर आ गयी और थोड़ी देर। बाद अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी और मोके पर पहुँची दमकल ने आग पर मशक्कत के बाद आग पर काबू आया।

बाईट :-  जिनके घर मे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की तो कोई खबर नही है लेकिन जिस घर में ये ब्लास्ट हुआ वहाँ कमरे में सारा सामान जलकर खाक हो गया जबकि नीचे के फ्लोर्स और आसपास के घरों की दीवारों तक में दरारें आ गयी हैं। इस घटना के बाद आस पड़ोस के लोगो मे डर और दहशत का माहौल है। हालाँकि ब्लॉस्ट बड़े LPG सिलेंडर में हुआ है या छोटे में ये साफ नही हो पाया है लेकिन चश्मदीदों के अनुसार LPG के बड़े घरेलू सिलेंडर में ये धमाका हुआ है। हालांकि पुलिस या दमकल की तरफ से इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है। वहीं हादसे के बाद मौके पर सिविल डिफेंस कर्मी भी राहत और बचाव कार्य के लिए पहुँचे।

बाईट :- सिविल डिफेंस कर्मी।

बरहाल राजपार्क थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। लेकिन ऐसा हादसा किसी और के साथ न हो उसके लिए हमें कुछ आवश्यक सावधानियाँ बरतने की जरूरत है ताकि किसी ऐसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

दिल्ली के अंदर तापमान अधिकतम 52 पॉइंट 3 डिग्री दर्ज किया गया और ओर 56 डिग्री मनुष्य के लिए असहनीय होगा गर्मी से बचने के लिए अब हर व्यक्ति घरों में ac कूलर का सहारा ले रहा है और एक और गाड़ियों से निकलने वाली हिट समेत इंडस्ट्री लोगों के लिए जानलेवा बन रही है ऐसे में आज दिल्ली के अंदर गर्मी की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई

विश्व पर्यावरण दिवस:

  • आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है।
  • देशहित आपसे अनुरोध करता है कि आप अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी रक्षा करें।
  • पेड़ लगाने से गर्मी और प्रदूषण से राहत मिलेगी।

हैशटैग: #मंगोलपुरी #एलपीजीसिलेंडर #गर्मी #बलास्ट #आग #दिल्ली #जानलेवा #विश्वपर्यावरणदिवस

राजधानी दिल्ली से रोनित मौर्य की रिपोर्ट

News
More stories
सीतापुर प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की किडनी चोरी का आरोप: परिवार ने धरना प्रदर्शन किया