नई दिल्ली: 31 मार्च 2023 से आईपीएल टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस बार का आईपीएल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके फैंस के लिए यादगार रहने वाला है, क्योंकि माना जा रहा है कि धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वो संन्यास की घोषणा कर देंगे।
14 मई को चेपॉक में खेलेंगे धोनी अपना आखिरी मैच

जी हां, अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो धोनी अपना आखिरी आईपीएल मैच 14 मई को चेपॉक में खेलेंगे। यह फैसला खुद धोनी ने लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है कि वो आईपीएल के इस सीजन के रिटायर्ड हो जाएंगे।
2008 से CSK का नेतृत्व करते आ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

बता दें, धोनी पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ चुके थे। धोनी ने 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से सीएसके का नेतृत्व किया है। 2008 के बाद से धोनी सिर्फ 2 साल के लिए सीएसके से अलग हुए हैं। वो भी उस समय जब सीएसके दो साल के लिए बैन थी लेकिन सीएसके की वापसी के साथ ही धोनी भी चेन्नई से जुड़ गए।
8 मैच लीग के बाद धोनी को वापस मिली थी कप्तानी

पिछले सीजन में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी की बागडोर सौंपी थी लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। इसके बाद जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी। 8 लीग मैच के बाद धोनी को कप्तानी वापस मिल गई थी।
31 March 2023, Chepauk, deshhit news, Indian captain, IPL tournament, last match, mahendra singh dhoni, May 14, retire
Edit By Deshhit News