नई दिल्ली: बिग-बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। जब से वह बिग बॉस शो का हिस्सा बने हैं, तभी से भारत में उनकी लोकप्रियता अब और बढ़ गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान थिएटर में देखते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, अब्दू रोजिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े फैन हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म पठान देखने के लिए पूरा सिनेमाघर ही बुक कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान पर जबरदस्त डांस भी किया।
ये भी पढ़े: देश की राजधानी में टू-वीलर्स के कमर्शल इस्तेमाल पर लगी रोक, जारी किया गया नोटिस।
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं अब्दु रोजिक

बता दें, तजाकिस्तान के रहने वाला अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर है और इन्होंने सलमान खान की आने वाली मूवी किसी का भाई किसी की जान में भी काम किया है। इन्हें फारसी, रशियन, ताजिक, हिंदी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान है। सिंगर के साथ- साथ अब्दू एक ब्लॉगर, म्यूजिशन और बॉक्सर भी है। अब्दू सोशल मीडिया के जरिए अपने फनी विडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। भारत में इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग इन्हें पसंद भी करते हैं।
इस बीमारी की वजह से छोटी रह गई अब्दु की हाइट

अब्दु रोजिक की हाइट सिर्फ 3 फीट 2 इंच है। दिखने में ये बच्चे लगते है लेकिन इनकी उम्र 19 साल है। बचपन में अब्दु रिकेट्स नाम की बीमारी से पीड़ित थे। जिसे आम भाषा में सुखा रोग भी कहते हैं। इस बीमारी से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है। जिस वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण अब्दु की लम्बाई वही रुक गई। इसका इलाज करवाने के लिए उनके माता पिता के पास पैसे भी नही थे और बन गए दुनिया के सबसे छोटे इंसान बन गए।
इतनी संपत्ति के मालिक है अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक की संपति की बात करें तो उनके पास कुल नेट वर्थ $200,000 डॉलर से अधिक है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया स्पोंसरशिप और म्यूजिक है। वह एक सिंगर होने के नाते अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह सोशल मीडिया से भी काफी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।इसके अलावा अब्दु कई ब्रांड को भी प्रोमोट करते हैं। जिससे भी उनकी कमाई हो जाती है।
Edit By Deshhit News