अन्नदाता, बुजुर्ग महिला के बीमार पड़ने पर उनका हालचाल लेने पहुंचा लंगूर।

03 Feb, 2023
komal verma
Share on :

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखे जाते हैं जो हमारे दिल को छू लेते हैं। कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला विडियो सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है। विडियो में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर लेटी हुई हैं, और उनके पास एक लंगूर भी बैठा दिखाई दे रहा है। ये लंगूर उनसे बहुत स्नेह दिखा रहा है और बार बार उनको गले भी लगा रहा है। दरअसल, लंगूर बुजुर्ग बीमार महिला का हालचाल ले रहा है। बताया जा रहा है कि ये बूढ़ी अम्मा हर रोज इस लंगूर को खाने के लिए रोटी देती थी और जब बीमार पड़ने की वजह से वो दो तीन दिनों से नहीं दिखी तो लंगूर को उनकी फिक्र हुई। तब ये लंगूर जानवर उनके घर के अंदर पहुंच गया। वीडियो में बुजुर्ग महिला और इस जानवर की बॉन्डिंग देखकर हर कोई दंग हो गया है।

ये भी पढ़े: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन पर 6 फरवरी को होगी सुनवाई।

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को @ravikarkara नाम की ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है। इसके साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है कि, “यह बूढ़ी मां ग्रे लंगूरों यानी हनुमान लंगूर को रोज सुबह रोटी दिया करती थी, लेकिन बीमार होने के कारण दो दिन से रोटी नहीं दे पा रही थी तो लंगूर खुद उनका हाल जानने उनके पास पहुंच गया।”

Edit By Deshhit News

News
More stories
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन पर 6 फरवरी को होगी सुनवाई।