क्या प्रशांत किशोर पाना चाहते हैं कांग्रेस में शीर्ष पद?

22 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने का निर्णय पूरी तरह से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का था – दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ एक फाइनल बैठक आयोजित करने वाली है जहाँ वो उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए राजी करने की कोशिश करेंगी। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर के जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

हालांकि किशोर ने अभी तक कांग्रेस में शामिल होने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी की गति बढ़ाने के लिए कथित तौर पर “फ्री हैंड” की मांग की। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर विश्लेषण “प्रभावशाली” है और उनके पार्टी में शामिल होने का कोई आंतरिक विरोध नहीं है। लेकिन उन्हें शामिल करने का निर्णय पूरी तरह से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का था.

दिग्विजय सिंह

हालाँकि, श्री सिंह को कांग्रेस के उन नेताओं में से एक माना जाता है, जिन्हें प्रशांत किशोर को पार्टी का पद देने के बारे में आपत्ति है।

इसे भी पढ़ें Rajasthan: हिन्दू नववर्ष पर करौली में निकली शोभायात्रा पर पथराव, आगजनी के बीच 43 लोग घायल, लगा कर्फ्यू

बता दें, किशोर को हाल ही में कांग्रेस ने संपर्क किया और केवल एक सलाहकार होने के बावजूद पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मालूम हो, गांधी परिवार के साथ उनकी बातचीत पिछले साल ठप हो गई थी जब ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीता- जिसमें किशोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालाँकि अब, वह कठोर संगठनात्मक सुधारों के माध्यम से कांग्रेस को पुनर्जीवित करना चाहते हैं.

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा

किशोर ने पिछले हफ्ते सोनिया गांधी और उनके बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपनी बैठक में, कांग्रेस के लिए एक पुनरुद्धार योजना और राज्यों में आगामी चुनावों के साथ-साथ 2024 के आम चुनाव जीतने की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। हालाँकि, बैठकों का प्रमुख उद्देश्य संगठन में सुधार करना और चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करना था लेकिन हैरानी की बात यह है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से किशोर से कांग्रेस में शामिल होने का अनुरोध किया।

News
More stories
ट्विटर टाइगर श्रॉफ की 'छोटी बच्ची हो क्या' लाइन हुई ट्रेंडिंग, ये सुनते ही लोग हस-हस के हो रहे लोट-पोट