दौप्रदी मुर्मू या यसवंत सिन्हा ! किसके हाथ आएगा राष्ट्रपति सिंहासन

21 Jul, 2022
Head office
Share on :
president election live update

राष्ट्रपति के चुनाव के बाद आज नतीजों तक पहुँचने के लिए वोटों की गिनती संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू हो गई. NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अब देखना यह होगा की किसका नाम देश के 15वें राष्ट्रपति के पद के लिए सुनहरे अक्यषरों में लिखा जाएगा. जानिए नतीजों की हर अपडेट.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ समय में ही भारत के अगले राष्‍ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. 25 जुलाई को 15वें राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा. आज देशभर से लाई गईं मतपेटियों की गिनती संसद भवन में शुरू हो गई है. बैलेट पेपर्स से हुए मतदान में द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्‍हा को मिले वोटों की अलग-अलग ट्रे में गिनती की जाएगी.

किसका पलड़ा भारी

आपको बता दें कि चुनाव से पहले विपक्ष खुद मान रहा है कि सत्ता पक्ष की जीत तय है. बीजेपी ने मुर्मू को उम्मेदवार के रूप में सामने लाकर महिला और ट्राइबल दोनों ही कार्ड खेलकर विपक्ष की मुश्किलें दो गुना कर दी हैं. आंकड़े साफ़ दिखा रहे हैं कि द्रौपदी मुर्मू की ताजपोशी तय है. सूत्रों की माने तो मुर्मू 15वें राष्ट्रपति के रूप में साफ़ नज़र आ रही है, केवल नतीजों के बाद उनके नाम पर निर्वाचन आयोग की मुहर लगना बाकी है. राष्ट्रपति पद मिलते ही वह देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बन जाएंगी.

दौप्रदी मुर्मू

कैसे होगी वोटों की गिनती

बताया जा रहा है कि संसद भवन के कमरा संख्या 63 में वोटों की गिनती की जाएगी. रिपोर्ट्स की माने तो, सबसे पहले सांसदों और विधायकों के मतपत्रों को अलग-अलग रखा जाएगा. इसके बाद महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद मुर्मू और सिन्हा के नाम आये वोटों को अलग किया जाएगा. द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े वोट को उनकी नाम की ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा को मिले वोटों को सिन्हा वाले ट्रे में रखा जाएगा. इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी. कुछ घंटों में वोटों की गिनती होने के बाद नतिजे सामने आएगें और 15वें राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी.

“आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना गर्व की बात”,किरण रिजिजू

बता दें , केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया कि ‘केवल आदिवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए पहली बार एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना बहुत गर्व की बात होगी. सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू से मिलने दिल्ली आएंगे.’

रायरंगपुर में 20 हज़ार लड्डू बनाकर मुर्मू की जीत की तैयारियाँ शुरू

रायरंगपुर में मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारियां साफ़ नज़र आ रहीं हैं. मुर्मू के गांव रायरंगपुर की सड़के चमका दी गई हैं. घर घर को त्यौहार के वक्त की तरह सजाया जा रहा है. साथ ही पारंपरिक लोक नृत्य मंडलियां तैयार हैं. और तो और 20 हजार लड्डू भी बनकर तैयार हैं, इससे मुर्मू की जीतआशाएं साफ़ नज़र आ रहीं हैं.

News
More stories
करीना कपूर ने बताया तीसरी प्रेगनेंसी का सच, दिया ऐसा मजेदार बयान की फैन्स भी हैरान
%d bloggers like this: