प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को 14 दिन की जेल, पहले भी दे चुके कई विवादित बयान…

13 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

करीब 10 महीने पहले उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए रैपुरा थाना प्रभारी से फोन पर कहा था अगर आदिवासियों की बात नहीं मानोगे तो वह आदिवासियों को नक्सली बना देंगे। उन्होंने कहा था कि आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरी में हथियार उठाने पड़ेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें, राजा पटेरिया का आपत्तिजनक टिप्पणी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई विवादित टिप्पणी दे चुके है लेकिन इस बार वह पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर मश्किलों में पड़ गए है। आइए हम आपको पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले राजा पटेरिया के बारे में बताते है और उनके द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बारे भी बताते हैं……

ये भी पढ़े: भारत और चीन की भिड़ंत में औवेसी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – पीएम मोदी का कमजोर राजनीतिक नेतृत्व ही चीन के खिलाफ इस अपमान का कारण बना है

राजा पटेरिया ने पीएम के खिलाफ क्या कहा था?

Modi News: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- संविधान  बचाने के लिए मोदी की हत्या जरूरी, देखिये Video
File Photo

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने एक ग्रामीण क्षेत्र में एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “पीएम मोदी लोगों को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटेंगे। अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का भविष्य संकट में है। अगर आप संविधान को बचाना चाहते हैं तो मोदी की ‘हत्या’ के लिए तैयार रहें।” हालांकि, बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने हत्या की बात को चुनाव में हराने से जोड़कर सफाई दी। उन्होंने खुद को महात्मा गांधी की अहिंसा की विचारधारा का पालन करने वाला नेता बताया।

कौन हैं राजा पटेरिया ?

Congress leader Raja Pateria says 'Be ready to kill PM Modi', ordered to  register fir 'मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो,' कांग्रेस नेता के बिगड़े  बोल, राजा पटेरिया पर FIR
राजा पटेरिया

राजा पटेरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पहले वह विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1998 में हट्टा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। 1998 से 2003 तक वह दिग्विजय सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। मौजूदा वक्त में पटेरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। 2014 में राजा पटेरिया ने एमपी की खजुराहो सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन बीजेपी के नरेंद्र सिंह से हार गए थे। राजा पटेरिया कोई आम कांग्रेसी नेता नहीं हैं। 62 साल के पटेरिया मध्य प्रदेश के खजुराहो के मूल निवासी हैं। दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब पटेरिया वर्ष 1998 से 2003 तक कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। समय-समय पर विधानसभा प्रत्याशी के लिए दावेदारी भी करते रहते हैं। कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में राजा पटेरिया पर भरोसा जताया था। उन्हें खजुराहो लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया था। तब वे भाजपा के नागेंद्र सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पटेरिया को टिकट नहीं मिला। 2003 में दिग्विजय सिंह के सत्ता से बेदखल होने के बाद राजा पटेरिया ने कई बार राजनगर सीट से विधायक के लिए टिकट मांगा लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। पिछली तीन लोकसभा विधानसभा से कांग्रेस के विक्रम सिंह नाती राजा यहां से विधायक हैं। वर्तमान में पन्ना और दमोह से अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं।

करोड़ों के संपत्ति के मालिक है पटेरिया

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनका और उनकी पत्नी का पेशा खेती है। वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।उनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी। उन्होंने जबलपुर के महाकोशल साइंस कॉलेज से बीएससी सेकंड ईयर तक की पढ़ाई की है।

राजा पटेरिया पहले भी दे चुक है कई विवादित बयान…………

10 महीने पहले हथियार उठाने की बात कही थी

बता दें, राजा पटेरिया का आपत्तिजनक टिप्पणी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं। करीब 10 महीने पहले उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए रैपुरा थाना प्रभारी से फोन पर कहा था अगर आदिवासियों की बात नहीं मानोगे तो वह आदिवासियों को नक्सली बना देंगे। उन्होंने कहा था कि आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरी में हथियार उठाने पड़ेंगे।

एक बार सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी करने की बात कही थी

congress leader Raja Pateriya arrested by panna police for giving  controversial statement on pm modi sdmp | Raja Pateriya Arrested: पुलिस के  शिकंजे में राजा पटेरिया, पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता ने
File Photo

एक बार आदिवासियों के मुद्दों पर बात करते हुए राजा पटेरिया ने कहा था कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मनमानी की तो वे, गांव के सैकड़ों लोगों के साथ उस क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में जाकर तालाबंदी कर देंगे।

congress leader Raja Patria ko 14 din ki jail hui, deshhit news, pm modi ke khilaaf vivadit tippadi karne wale Raja Patria ko 14 din ki jail hui, PM MODI pr vivaditt tippadi karne wale Raja Patria hue girftaar, Raja pateriya ke vivadit bayan, Raja Patria ko 14 din ke liye jail bheja gaya, Raja Patria pehle bhi de chuke hai bahut se vivaditt bayaan, Raja Patria pehle bhi kayi aaptijanak tipaadi de chhuke hai, who is Raja Patria

Edit By Deshhit News