CM केजरीवाल ने हनुमान मंदिर के किए दर्शन, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह भी रहे मौजूद

11 May, 2024
Head office
Share on :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह के साथ Connaught place स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के किए दर्शन।बता दें कि आज यानी शनिवार को शाम में केजरीवाल बड़ा रोड शो करेंगे। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को ही लोगों से भारी संख्या में जुटने की अपील की थी। अरविंद केजरीवाल मनी लांड्रिंग मामले में एक जून तक के लिए जमानत पर हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह के साथ Connaught place स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के किए दर्शन।

और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने मुख्यमंत्री का मंदिर पहुंचकर हौसला बढ़ाया वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी कार्यकर्ताओं की तरफ हाथ बढ़ाकर कहा मैं जल्द ही दिल्ली की जनता को कुछ बड़ा उपहार दूंगा

फोटो: विपिन

केजरीवाल शुक्रवार को पूरे 50 दिन बाद जेल से बाहर आए। ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। जेल से निकलते ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा।

News
More stories
अमन विहार हत्याकांड: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल, सीसीटीवी ने खोला राज!