पश्चिम बंगाल में नबान्न अभियान को लेकर BJP और पुलिस आमने सामने, हिरासत में लिए गए शुभेंदु अधिकारी-लॉकेट चटर्जी

13 Sep, 2022
Deepa Rawat
Share on :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शुरू किया नबान्न अभियान, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और बंगाल पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखने को मिली। इस बीच बंगाल पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी समेत भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है।  भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी।

हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।  वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े: Delhi News: AAP केDelhi News: AAP के दो विधायक दंगा भड़काने में दोषी करार, 7 साल पुराना है मामला; 21 सितम्बर को कोर्ट सुनाएगा सजा

नबान्न अभियान को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग हिस्सों में दो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरक्षा के प्रभारी हैं. सुरक्षा व्यवस्था में डीसी रैंक के 18 अधिकारी तैनात हैं. इसके अलावा 32 सहायक आयुक्त, 62 निरीक्षक हैं. नबान्न अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व बेताब है. पंचायत चुनाव से पहले यह भाजपा के लिए संगठनात्मक परीक्षा है. भाजपा का उद्देश्य जिले और विभिन्न प्रखंडों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाना है. जिले के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों को नबान्न अभियान में हिस्सा लेने से रोकने के आरोप लगते रहे हैं. पुलिस से अनुमति न मिलने के बावजूद भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेताब है.

Edited By – Deshhit News

News
More stories
Delhi News: AAP के दो विधायक दंगा भड़काने में दोषी करार, 7 साल पुराना है मामला; 21 सितम्बर को कोर्ट सुनाएगा सजा
%d bloggers like this: