घटना सोमवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम सुमन देवी है उसकी उम्र 32 वर्ष है। उसकी एक बेटी है। जिसका नाम राधिका है। उसकी उम्र सात वर्ष है। जिसकी भी वारदात में मौत हे गई है।
नई दिल्ली: बिहार के अरवल जिले के चकिया गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पर दुष्कर्म करने के प्रयास में विफल हुए शख्स ने पैट्रोल छिड़क के युवती के घर में आग लगा दी। घर के अंदर युवती और उसकी बेटी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन आग में बुरी तरह झुलस जाने के कारण डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्या है पूरा मामला?

घटना सोमवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम सुमन देवी है उसकी उम्र 32 वर्ष है। उसकी एक बेटी है। जिसका नाम राधिका है। उसकी उम्र सात वर्ष है। जिसकी भी वारदात में मौत हे गई है। मृतिका का पति कुछ दिन पहले 8 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया था। इसलिए वह जेल में है। गांव का ही नंद कुमार नाम का एक युवक युवती पर बुरी नजर रखता था। अकेला पाकर हमेशा वह युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। युवती के विरोध करने पर वह उसे धमकाता था। आरोप है कि हर रात वह उसके घर आ धमकता था। लेकिन महिला के विरोध के बाद लौट जाता था। वहीं, सोमवार की रात भी शराब के नशे में धुत होकर युवती के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर युवक को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया।
पैट्रोल छिड़क घर में लगा दी आग

इससे आक्रोशित होकर आरोपित अपने घर गया। बाइक से पेट्रोल निकालकर लौटा। छप्पर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। आग में घिरी मां-बेटी चीखने-चिल्लाने लगीं। रात होने के वजह से गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। लोग आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
आरोपित नंद कुमार महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतका सुमन का पति अभी भी जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Edit By Deshhit News