बड़ी खबर: उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट जानिए कौन है महेंद्र भट्ट

30 Jul, 2022
Head office
Share on :

देहरादून : महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाया केंद्रीय अलाकमान ने आदेश किया है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रूप में मिल गए हैं, सूत्रों की माने तो देर रात प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

गौरतलब है कि विगत दिनों बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आज राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

नियुक्ति पत्र

अगर बात करें महेंद्र भट्ट की तो संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे कड़क बयानबाजी और विपक्ष पर मजबूती से हमला करने में माहिर माने जाते हैं। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है माना जा रहा है की भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।

पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन को दी वरियता

भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

कौन है महेंद्र भट्ट

1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।

एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।

भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।

भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।

  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा

गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।

2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।

वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।

 वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।

2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया बदलाव

प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव के राजनीतिक गलियारों में कई निहितार्थ नि‍काले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

Edit By : Deshhit News Teem

News
More stories
'हैप्पीनेस उत्सव' के समापन समारोह में कुछ इस तरह बच्चों से जुड़े CM केजरीवाल, ड्रम बजा कर खुशनुमा बनाया माहोल