पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले भगवंत मान, सरकार बनाने का किया दावा, 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गाँव में लेंगे शपथ

12 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला था. उससे पहले यानी चुनाव प्रचार के दौरान ही अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के लिए भगवंत मान के नाम का कर दिया था एलान

नई दिल्ली: अभी हाली ही में आये पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला था. जब आप पार्टी का पंजाब में चुनाव प्रचार चल रहा था तो उसी समय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान के नाम एलान किया था और इससे पहले मोहाली में हुई विधायक दल की बैठक में भगवंत मान के नाम पर मोहर लगाई.

चुनाव के प्रचार दौरान केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान का नाम किया था एलान

र यह भी पढ़े- यूपी चुनाव 2022 : वेस्टर्न लुक में नजर आईं ‘पीली साड़ी’ वाली मैडम

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी ने इस्तीफा भी दे दिया है और अब शपथ समारोह की सारी तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. बहुमत और विधायक के समर्थन के बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री शपथ के सिलसिले में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले और अपना कार्यक्रम का लेखा-जोखा बताया की वह शपथ कब और कहाँ लेंगे अब भगवंत मान ने मीडिया से कहा की वह 16 मार्च को पंजाब के मख्यमंत्री की शपथ शहीद भगत सिंह के गाँव खटकरकलां में लेंगे.

भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सरकार बनाने का दिया ज्ञापन

भगवंत मान ने दिल्ली जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शपथ ग्रहण का न्योता भी दिया और  उनसे मिलने के बाद भगवंत मान वापस मोहाली लौटे और उन्होंने अपने विधायकों को केजरीवाल का संदेश दिया.

आगे भगवंत मान ने कहा कि वह शपथग्रहण से पहले 13 मार्च (रविवार) को अमृतसर में श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे और फिर अरविंद केजरीवाल के साथ भव्य रोड शो करेंगे.

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान

अब जब मुख्यमंत्री की शपथ की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है तो इस बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार दोपहर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप खंड (बी) द्वारा उन्हें प्रदान की गई शक्तियों का अनुसरण करते हुए राज्यपाल ने 15वीं पंजाब विधानसभा को भंग कर दिया है.

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

क्यों होगा भगवंत मान का शपथ समारोह शहीद भगत सिंह के गाँव में?

आम आदमी पार्टी भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में इसलिए कराना चाहती है क्योंकि आम आदमी पार्टी कई लोगों को संदेश देना चाहती है. जिसमें सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रवाद को जवाब देना और दूसरा आम लोगों से जुड़े होने की छवि को देशभर में पहुंचाना.

भगवंत मान चुनाव प्रचार करते हुए
News
More stories
Millind Gaba Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचाएंगे मिलिंद गाबा, सिंगर ने बताया पूरा वेडिंग प्लान