2002-2004 दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को मिली आजीवन कारावास की सजा।

31 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज आसाराम बापू को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। गुजरात के गांधीनगर की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि आसाराम पर दो बहनों ने साल 2013 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाने वाली दोनों बहनें अब शादीशुदा हैं। दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने लंबे समय तक उनके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आसाराम के खिलाफ दोनों बहनों ने सूरत के जहांगीरपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। यही नहीं, दोनों बहनों ने बाद में आसाराम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2002-2004 के बीच का है, जिसमें कोर्ट ने आसाराम बापू को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़े: सारस क्रैन, ब्राह्मि‍णी काइट, बस्‍टार्ड, और हंस को छोड़कर मोर को ही क्यों चुना गया राष्ट्रीय पक्षी?

जानिए आसाराम बापू और राम रहीम से लेकर उन बाबाओं के बारे में जो आए अर्श से फर्श तक

राम रहीम

जानिए उस साध्वी की कहानी, जिसके साथ राम रहीम ने किया था बलात्कार - haryana  sirsa dera sacha sauda gurmeet ram rahim singh rape guilty conviction court  - AajTak

24 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। दरअसल,राम रहीम पर साध्वी के साथ रेप का आरोप लगा था। ये आरोप साल 2002 में एक खत के जरिए लगाया गया था। उस दौरान हाई कोर्ट ने मामले को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई द्वारा जांच में आरोपों को सही पाया गया था। इसके अलावा राम रहीम एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी सजा काट रहे हैं। पत्रकार ने साध्वी बलात्कार मामले को अपने अखबार में छापा था। जिसके बाद नवंबर 2002 में उसकी गोली मारकर हत्या करा दी गई थी। बता दें, 2022 में राम रहीम ने रंजीत सिंह नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या करवा दी थी। रंजीत सिंह की चिट्ठी के पीछे भूमिका मिली थी। इसके अलावा राम रहीम पर 400 साधुओं को नपंसुक बनाने का भी मामला दर्ज है। साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।

चंद्रास्वामी

Chandraswami Biography in Hindi | चंद्रास्वामी जीवन परिचय | StarsUnfolded -  हिंदी

चंद्रास्वामी की शख़्सियत कैसी थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ओर तो उन्हें भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का सबसे नज़दीकी सलाहकार माना जाता रहा तो दूसरी तरफ़ उन पर राजीव गांधी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप भी लगा। इन आरोपों के बीच कई देशों के शासनाध्यक्षों से मधुर संबंध, हथियारों की दलाली और हवाला का कारोबार, विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन जैसे कई संगीन आरोपों से भी चंद्रास्वामी सुर्खियों में रहे।

रामपाल

संत रामपाल: जूनियर इंजीनियर से बाबा बनने तक की कहानी - life story of sant  rampal from junior engineer to saint - AajTak

बाबा रामपाल या संत रामपाल आध्यात्म की दुनिया में कदम रखने से पहले हरियाणा की सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। 18 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया और फिर सत्संग करने लगे। इन्होंने सतलोक आश्रम बसाया। आरोप है कि उनके आश्रम के अस्पताल में गर्भपात सेंटर चलता था। उनके आश्रम से हथियार और कई आपत्तिजनक दवाएं जब्त की गई थीं। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज है। संत रामपाल देशद्रोह के एक मामले में फिलहाल हिसार जेल में बंद हैं।

नित्यानंद स्वामी

Swami Nithyananda Accused Of Rape Was Called In Parliament Of England  Journalist Revealed | ब्रिटेन की संसद में रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद को  बुलाया गया, पत्रकार ने किया खुलासा

साल 2010 में स्वामी नित्यानंद के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और अश्लीलता के मामले दर्ज हुए थे। उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आई। उन्हें अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। इसके बाद फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में सीडी को सही बताया गया, लेकिन नित्यानंद के आश्रम ने उस सीडी की अमरीकी लैब की रिपोर्ट पेश की। इसमें सीडी से छेड़छाड़ की बात सामने आई। इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ दिन बाद उन्हें बेल मिल गई थी। इसके अलावा बेंगलुरू में नित्यानंद के आश्रम में छापेमारी के दौरान कंडोम और गांजा भी बरामद हुआ था।

स्वामी भीमानंद

खुद को साईं का अवतार बनाने वाला स्‍वामी भीमानंद 30 लाख की ठगी के मामले में  गिरफ्तार | Ichadhari Baba, Running High Profile Sex Racket in South Delhi,  Gets Arrested - Hindi Oneindia

दिल्ली के एक बाबा खुद को इच्छाधारी संत बताते थे। इच्छादारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद नागिन डांस के लिए चर्चा में रहते थे। 1997 में उन्हें लाजपत नगर इलाके से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ़्तार किया। उन पर आरोप था कि वो प्रवचन के बहाने लड़कियों को फंसाकर सेक्स रैकेट का कारोबार करते हैं। खुद को संत कहने वाले भीमानंद का वास्तविक नाम शिवमूरत द्विवेदी है और ये बाबा बनने से पहले एक फ़ाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी करते थे।

2002 -2004 Dushkarm mamle mai asaram bapu ko hui aajivan karavass ki sajaAasaram bapu latest NewsAasaram bapu updated newsasaram bapu ko gujarat ki gandhinagar ki ek adalat ne di aajivan karavaas ki sajadeshhit news

Edit By Deshhit News

News
More stories
Ram Mandir: कभी जनकपुर से आईं थीं माता जानकी,अब 'शालिग्राम' पत्थर से बनेगी रामलला की मूर्ति !
%d bloggers like this: