नई दिल्ली: पिछले 7 दिनों से दिल्ली के जंतर- मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवान धरने पर बैठे हैं और आज इन सब से मिलने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील जंतर-मंतर पहुंचे। मौके पर केजरीवाल ने कहा- हमारी बहनों के साथ जिसने भी दुर्व्यवहार किया है, उसे तुरंत फांसी पर लटका देना चाहिए। केजरीवाल के अलावा आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पर देश के पहलवानों से मिलने पहुंची थी।
हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया, ऐसे व्यक्ति को तुरंत सजा देकर फांसी पर लटका देना चाहिए – केजरीवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पंहुचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और इसके बाद उन्होंने बोलना शुरू किया। केजरीवान ने कहा कि हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया, ऐसे व्यक्ति को तुरंत सजा देकर फांसी पर लटका देना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “हमारे देश की किसी भी लड़की के साथ अगर गलत काम हो तो उसे तुंरत गिरफ्तार कर फांसी पर लटका देना चाहिए लेकिन ये दुख की बात है कि वो लड़कियां, जिन्होंने भारत का राम रोशन किया है। उनके साथ किसी आदमी ने गलत काम किया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जंतर-मंतर पर क्यों बैठना पड़ रहा है? ऐसी क्या दिक्कत है?”
पूरा देश इन खिलाड़ियों के साथ खड़ा है – अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी युवा ओलंपिक खेलने का सपना देखता हैं, वो इनके साथ खड़ा है। पूरा देश इन खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। ये अकेले नहीं हैं। जब से ये लड़कियां एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही हैं तो मेरे मन में सवाल आ रहा है कि मोदी ऐसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? किसानों के ऊपर इनके एक आदमी ने गाड़ी चढ़ा दी थी, उस पर भी कार्रवाई नहीं करते। मतलब इनका आदमी कुछ भी करें, बेटियों के साथ दुर्व्यवहार भी करता है। तब भी उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता।
मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह क्यों बचा रही है – प्रियंका गांधी

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने हक की लड़ाई लड़ रही महिला पहलवानों से मिलने आज प्रियंका गांधी भी पहुंची। प्रियंका गांधी ने सभी पहलवानों से मुलाकात की। कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों से जंतर-मंतर पर मुलाकात करने के बाद कहा, ‘जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान मैडल जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं, और मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि सरकार उन्हें (बृज भूषण शरण सिंह) क्यों बचा रही है?’ बहरहाल, पहलवानों का यह प्रदर्शन अब और भी ज्यादा गंभीर होता जा रहा है।
बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाया है यौन शोषण का आरोप

बता दें, धरने पर बैठी बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन सभी का कहना है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह अरेस्ट नहीं होते हैं, तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दो FIR दर्ज की थी। इन दर्ज दो मुकदमों में से एक में पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगी है।
AAM ADMI PARTY, AAP, bajrang punia, Brij Bhushan Sharan Singh, cm arvind kejriwal, Congress, Delhi, deshhit news, jantar mantar, Priyanka Gandhi, Sakshi Malik, Vinesh Phogat