अरविंद केजरीवाल ने जारी की 10 गारंटी, कहा-दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना, दिल्ली चलाने वालों को वोट देना

11 Nov, 2022
देशहित
Share on :

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। आप को रोकने के लिए इन्होंने दोनों चुनाव एक साथ कराए हैं, ताकि अरविंद केजरीवाल बंट जाए लेकिन लोगों ने मन बना लिया है कि गुजरात और नगर निगम में आम आदमी पार्टी को लाना है।

नई दिल्ली: गौरतलब है कि 4 दिसंबर को दिल्ली में नगर निगम चुनाव है। एमसीडी चुनाव 2022 में तीनों पार्टी ( आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस) अपनी सरकार बनाने के लिए कोई न कोई दांव चल रही है। पिछले 15 सालों में एमसीडी में बीजेपी कााबिज है। ऐसे में आम आदमी पार्टी एमसीडी में अपनी सरकार बनाने के लिए लगातार ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 10 गांरटी दी है। एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी का आज और कल मिशन दक्षिण भारत का दौरा, 5 वीं वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

Delhi Congress demands lie detector test of Kejriwal, Satyendar Jain over  conman Sukesh's allegations - India Today
CM Kejriwal
  1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे।
BJP बना रही Delhi को कूड़े के पहाड़ का शहर :CM Kejriwal

File Photo

2. कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।

3. भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 8 महीने में पकड़े 2529 आवारा जानवर - north delhi  municipal corporation animals catching campaign gaushala strategy - AajTak
File Photo

4.आवारा पशुओं से मुक्ति।

पार्किंग की समस्या - Mandal News
File Photo

5. पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे।

टूटी सड़कें और गंदगी का अंबार, उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी जनता परेशान  - bad-condition-of-delhi-road-even-in-vip-area
File Photo

6. सड़कों दुरुस्त करेंगे।

7.कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

8.कारोबारियों को राहत देंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे।

street vending policy will be implemented in delhi soon vendors will have  to register themselves by 7th december - दिल्ली में जल्द लागू होगी स्ट्रीट  वेंडिंग पॉलिसी, सात दिसंबर तक रेहड़ी-पटरी ...
File Photo

9. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन होगा तैयार।

Delhi में बन रहा देश का सबसे बड़ा Eco Park, 885 एकड़ जमीन पर होगा तैयार! |  India's largest Eco Park being develop in Delhi, will be ready on 885 acres  land! – News18 हिंदी
File Photo

10. दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाएंगे, पार्कों का विकास किया जाएगा। 

हम फेविकॅाल की जोड़ की तरह हैं जो टूटते नहींं – केजरीवाल

सीएम ने कहा कि हम जो कहते है वो करते है, हम फेविकॅाल की जोड़ की तरह हैं जो टूटते नहींं। दूसरी पार्टी वाले वचन पत्र जारी करते है, लेकिन इनकी नियत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुझे गाली देने के अलावा एमसीडी को एक पैसा नहीं दिया।

दिल्ली के लोगों की हालात खराब करने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी – केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भष्ट्राचार करते हैं ये लोग और जेल भेजते हैं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को। दिल्ली सरकार के काम रोकने में और दिल्ली वासियों की हालात खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राज्य की सरकार इन्हें पैसा नहीं देती यह कहते इन्हें शर्म नहीं आती- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्होंने कहां था कुड़े के पहाड़ खत्म कर देंगे, और हर गली दिल्ली की कचरे मुक्त होगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये सारे वादे झुठे करते है, सारे मार्केट में कुड़ा भरा पड़ा है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्र सरकार कहती है कि राज्य सरकार हमें पैसा नहीं देती, ये कहते हुए भी इनको शर्म नहीं आती है।

बीजेपी ने लोगों की योगा क्लास बंद करवा दी, यह कौन करवाता है? – केजरीवाल

अरविंद केजरीवीलस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों की जीना हराम कर रखा है। योग क्लास बंद करवा दी। योग कौन बंद करवाता है। मैंने कहा नहीं बंद होगी चाहे जो हो जाये और हमने शुरू करवाई। घर-घर राशन पंहुचाने की योजना रुकवाई। रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ रूकवाया।

दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना, दिल्ली चलाने वालों को वोट देना – केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की और कहा कि योग रोकने वालों को वोट मत देना, योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना, दिल्ली चलाने वालों को वोट देना, देश रोकने वाले को वोट मत देना, देश को नंबर वन बनाने वालों को वोट देना।

भगवान का आशीर्वाद मुझ पर है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। आप को रोकने के लिए इन्होंने दोनों चुनाव एक साथ कराए हैं, ताकि अरविंद केजरीवाल बंट जाए लेकिन लोगों ने मन बना लिया है कि गुजरात और नगर निगम में आम आदमी पार्टी को लाना है। केजरीवाल ने कहा कि हम लड़ाई झगड़ा नहीं करते, हम बिजली मुफ्त देते हैं, स्कूल ठीक करते हैं, ये भगवान का आशीर्वाद है मुझ पर।

दिल्ली में मतदाता की संख्या

Delhi MCD Polls 2022 Dates Announced Schedule Bjp Aap Arvind Kejriwal
File Photo

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, आज की तारीख में, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,46,73,847 है जिनमें 79,86,705 पुरुष व 66,86,081 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव इसी साल अप्रैल में होने थे। दिल्ली निर्वाचन आयुक्त एस के श्रीवास्तव चुनाव के कार्यक्रम की आठ मार्च को घोषणा करने वाले थे, लेकिन तीनों नगर निकायों के एकीकरण की केंद्र की योजना के कारण चुनाव टाल दिए गए थे।

Edit by Deshhit News