जिसके आधार पर पटना पुलिस ने अक्षरा सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर एक नोटिस चिपकाया है। जिसके मुताबिक, उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है लेकिन वो दिए गए वक्त पर हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह देश – विदेश में काफी पॉपुलर हैं। वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों लोगों को दिल जीत चुकी है। उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती हैं। एक्ट्रेस के चाहनेवाले को उनकी फिल्मों का दिल थामकर इंतजार करते हैं। बिहार में एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हैं लेकिन अक्षरा सिंह के मुसीबत अब बढ़ने वाली हैं दरअसल, एक्ट्रेस के पटना वाले घर के बाहर उनके फरार होने का नोटिस चिपका दिया गया है। क्या है पूरा मामला? हम आपको बताते है…
क्यों कानूनी पचड़ों में पड़ी अक्षरा सिंह ?

Akshara Singh
पूरे मामले की अगर बात करें तो वैशाली के पूर्व विधांयक मुन्ना शुक्ला के घर पिछले साल एक कार्यक्रम हुआ था। जिसमें अक्षरा सिंह ने भी शिरकत की थी।

एक्ट्रेस ने इस कार्यक्रम में स्टेज शो किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था कि स्टेज शो के दौरान फायरिंग की गई थी।
कोर्ट में हाजिर न होने पर अक्षरा सिंह के सिर पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

जिसके आधार पर पटना पुलिस ने अक्षरा सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर एक नोटिस चिपकाया है। जिसके मुताबिक, उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है लेकिन वो दिए गए वक्त पर हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। पोस्टर वैशाली पुलिस ने चिपकाया है।
अक्षरा के साथ के बाकी लोगों ने ले ली थी जमानत
वैशाली पुलिस ने पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में बाकि सभी लोगों ने जमानत ले ली है लेकिन अक्षरा सिंह ने अभी तक इस मामले के सिलसिले में कोई कदम नहीं उठाया है और न ही जमानत ली है जिसके चलते गुरुवार को पुलिस अक्षरा के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची और वहां नोटिस चिपकाया। बीते दिनों भी उनका छठ के मौके पर हुआ स्टेज शो विवादों में घिरा था जहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी और बाद में शो के दौरान भगदड़ भी हो गई थी
एक्ट्रेस का विवादों से है पुराना नाता:
अक्षरा सिंह भोजपुरी गाायक रितेश पांडे पर लगा चुकी हैं, मारपीट और जान से मारने के आरोप

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाायक रितेश पांडे के खिलाफ एक बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एक्टर पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते हैं और एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दोनों के इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। अक्षरा भोजपुरी में उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो मन में डर नहीं रखती हैं और अपनी आवाज को बेबाकी से बुलंद करती हैं। हर मामले को लोगों के सामने बेबाकी से रखती हैं। बताया जाता है कि इन आरोपों से पहले रितेश पांडे और अक्षरा सिंह के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। हालांकि, इस मामले के सामने आने के बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। उन्होंने एक-दूसरे पर निशाना साधा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो पवन सिंह के साथ रितेश पांडे को भी डेट कर चुकी हैं।
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह पर भी लगा चुकी है गंभीर आरोप

अक्षरा सिंह और भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का अफेयर और विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों जब रिश्ते में थे तो भी हैडलाइन्स में बने रहते थे। इनके रिश्ते का अंत बुरे मोड़ पर हुआ था। इनके ब्रेकअप के दौरान काफी विवाद हुआ था। एक्ट्रेस ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उनका करियर खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया था। वो उनकी वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं। अक्षरा ने पवन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। एक्टर को लेकर उन्होंने कई खुलासे भी किए थे। अक्षरा ने IPC की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था।
भोजपुरी गायक नीलकमल पर लगा चुकी हैं अश्लील गाना गाने का आरोप

पवन सिंह के विवाद के बाद अक्षरा पर नीलकमल सिंह ने अश्लील गाना गाया था। पवन की ओर से नीलकमल ने एक्ट्रेस पर हमला किया था और बेहज ही अश्लील गाना गाया था। ऑडियो रिलीज होने के बाद अक्षरा सिंह ने नीलकमल सिंह को इस गाने के लिए मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। इस पर एक्ट्रेस के पिता बिपिन सिंह ने भी टिप्पणी की थी।
2010 में एक्ट्रेस ने की थी अपने करियर की शुरुआत

अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में एक एक्शन ड्रामा फिल्म “सत्यमेव जयते” से की थी। जिसमें उन्होंने नेहा की भूमिका निभाई थी। 2013 में अक्षरा ने 3 फिल्मों ‘दिलेर’, ‘हम है बांके बिहारी’, ‘ए’ बलमा-बिहार वाला’ में अभिनय किया। साल 2015 में, उन्होंने टीवी सीरियल “काला टीका” के साथ टेलीविजन उद्योग में प्रवेश किया था, जिसमें उन्होंने माधुरी झा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने सत्या, तबाडाला, सरकार राज, धड़कन, मां तुझे सलाम और लव मैरिज जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। 2021 में, उन्होंने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस ओटीटी” में भी भाग लिया था।
अक्षरा सिंह की आने वाली अपकमिंग फिल्म

अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘अग्निसाक्षी’ रखा गया है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा- एक नई कहानी, जोश, ऊर्जा के साथ राजकुमार पांडे जी के निर्देशन में एक बेहतरीन फिल्म की संरचना में प्रदीप पांडे और तनुश्री के साथ नई फिल्म अग्निसाक्षी का आगाज…
Edit by Deshhit News