सलमान खान के बाद राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरे भाई को कोई नहीं बचा सकता !

20 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। लंबे समय के बाद एक्टर ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बड़े पर्दे में एंट्री लेने वाले हैं। जहां एक तरफ सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी तक तो लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ सलमान खान को धमकी दे रहा था लेकिन अब वो बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को भी धमकी भरे ईमेल भेजने लगा है। इस धमकी भरे ईमेल में गैंगस्टर ने राखी सावंत को भाईजान से दूर रहने की वॉर्निंग दी है।

ये भी पढ़े: करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, करण जौहर के अलावा ये है वो सिंगल पेरेंट्स जो, अकेले ही उठा रहे हैं अपने बच्चों की जिम्मेदारी !

rakhi sawant heart touching post for salman khan after bigg boss 14 calls  him her god brother- राखी सावंत ने सलमान खान को बताया भगवान समान भाई, लिखा  भावुक पोस्ट
File photo

दरअसल, राखी सावंत के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दो धमकी भरे इमेल भेजा है। जिसमें उसका कहना है कि ‘राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है, तू सलमान खान के मैटर में इनवॉल्व मत हो, वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे मैं ही मारेंगे वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले। अबकी बार उसे सिक्योरिटी मैं ही मारूंगा। आखिरी चेतावनी है राखी तेरे लिए, वरना फिर तू भाई तैयार रहना।

File photo

दूसरे ईमेल में कहना है कि ‘राखी हम तेरे को लास्ट बार समझा रहे हैं, इसके बाद नहीं बोलेंगे। सलमान खान को कोई नहीं बचा सकता। हमें किसी का कोई डर नहीं है। सलमान का घमंड तोड़ना है, बहुत घमंड है उसके अंदर पैसे और पावर का या तो वो भाई गोल्डी से बात करें या मरने के लिए तैयार हो जाए। उसके घर के बहार ही मरेंगे बहुत जल्दी।

File photo

ये तो सभी जानते है कि राखी सांवत सलमान खान के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है और उनको अपना भाई मानती है। वो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से आग्रह करती है कि वो लोग सलमान खान को धमकी देना बंद कर दें और उनके साथ कुछ न करें। बता दें, जब उनकी मां कैंसर से जूझ रही थी तब सलमान ने उनकी मदद की थी।

Rakhi Sawant ने लगाई उठक-बैठक-मांगी माफी, बोलीं- सलमान भाई का पीछा छोड़ दो  - Rakhi sawant apologise to lawrence bishnoi gang request to leave salman  khan tmova - AajTak
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि अभी हाल ही में 10 अप्रैल को मुंबई पुलिस कंट्रोल रुम में सलमान खान को लेकर कॉल आया था।जिसमें उनका कहना था कि वो लोग 30 अप्रैल को एक्टर को जान से मार देंगे। इससे पहले भी कई बार उनको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को 'रॉकी भाई' ने दी जान से मारने की  धमकी, कहा 30 तारीख को मारूंगा | Salman Khan Gets Death Threat again by  phone call mumbai
File photo

फिलहाल, पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और उनकी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा है। साथ ही उनकी सिक्योरिटी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।


deshhitnews
, Rakhi Sawant, rakhi sawant age, rakhi sawant husband, rakhi sawant husband ritesh, Rakhi sawant latest News, Rakhi sawant updated news, Salman Khan, salman khan all song, salman khan and rakhi sawant, salman khan aur musewala, salman khan aur rakhi sawant ko mila dhamki bhara letter, salman khan ki movie, salman khan ko mila dhami bhara patra, salman khan new movie 2023, salman khan new song,