गाँव वालों ने कुत्तों को मानव अंग नोचकर खाते देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आरोपित दिलदार की गिरफ्तारी की जा चुकी है।अब तक पुलिस को लाश के सिर्फ 12 टुकड़े मिले हैं।
दिलदार ने कटर मशीन से किए रुबिका के 12 टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की सनसनीखेज घटना से एक तरफ जहां देशभर के लोग अब तक अचंभित है, तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड के साहिबगंज में फिर से एक ऐसी ही वारदात ने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां पर दिलदार अंसारी नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नि रुबिका की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दिलदार और उसके घरवालों ने मिलकर कटर मशीन से शव के12 टुकड़े कर दिए और फिर शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।
मृतिका रुबिका, दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नि थी

आरोपी दिलदार अंसारी की उम्र 25 वर्ष है। वहीं उसकी मृतिका पत्नि की उम्र 22 वर्ष थी। मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति की थी। रुबिका आरोपित दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। रुबिका अपने पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।
दिलदार और रुबिका ने किया था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि मृतिका रुबिका ने दिलदार अंसारी से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक दूसरे को पिछले 2 सालों से जानते थे। बहराहल, दिलदार ने रुबिका की हत्या क्यों की है? इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने कुत्तों को मानव अंग नोचता देख पुलिस को दी जानकारी
बता दें, ग्रामीणों ने कुत्तों को मानव अंग नोचकर खाते देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। आरोपित दिलदार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब तक पुलिस को लाश के सिर्फ 12 टुकड़े मिले हैं। वहीं अभी भी शरीर के अन्य टुकड़ों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले की जाचं कर रही है।
Edit By Deshhit News