नई दिल्ली: शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दुखद दुर्घटना हो गई है। यहां पर एक रोडवेज की बस ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश में इस दुर्घटना में बच्ची की मां को गंभीर चोटें लगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विकास कॉलोनी की रहने वाली नीलम किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थीं। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी भी थी। मां-बेटी बस स्टैंड के गेट के पास खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस वहां आई और बेटी को रौंद डाला।जिससे उसकी मौके पर ही ही मौत हो गई। वहीं, बच्ची को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं।

दुर्घटना के बाद आस -पास के लोग जब मौके स्थल पर पहुंचे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी लेकिन मां की सांसें चल रही थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक बच्ची की उम्र छाई साल थी।

वहीं, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Bijnore Accident news, Bijnore latest Accident News, Bijnore mai ek dhayi saal ki ladki ko road bus ne kuchla, deshhit news