उत्तर – प्रदेश में एक रोडवेज बस ने बच्ची को कुचला , मौत, मां की हालात गंभीर !

27 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दुखद दुर्घटना हो गई है। यहां पर एक रोडवेज की बस ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश में इस दुर्घटना में बच्ची की मां को गंभीर चोटें लगी है।

ये भी पढ़े: नए ससंद भवन उद्घाटन समारोह को लेकर बोले बाबा रामदेव, कहा- विपक्ष को फिर से विचार करना चाहिए, मुझे विश्वास है कि हमारे पहलवान कल संसद की ओर नहीं बढ़ेंगे !

मिली जानकारी के मुताबिक, विकास कॉलोनी की रहने वाली नीलम किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थीं। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी भी थी। मां-बेटी बस स्टैंड के गेट के पास खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस वहां आई और बेटी को रौंद डाला।जिससे उसकी मौके पर ही ही मौत हो गई। वहीं, बच्ची को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं।

बिजनौर: बस स्टैंड पर खड़ी मां-बेटी को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मासूम की मौत  - bijnor Two and a half year old girl died after being crushed by roadways  bus lclt -

दुर्घटना के बाद आस -पास के लोग जब मौके स्थल पर पहुंचे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी लेकिन मां की सांसें चल रही थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक बच्ची की उम्र छाई साल थी।

वहीं, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Bijnore Accident newsBijnore latest Accident NewsBijnore mai ek dhayi saal ki ladki ko road bus ne kuchladeshhit news