U.P: मटन कबाब अच्छा नहीं लगा तो, ग्राहक ने गोली मारकर दुकानदार की कर दी हत्या !

04 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मटन कबाब कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कबाब बनाने वाले कारीगर ने जब अपने कबाब के रुपए एक ग्राहक से मांगे, तो उस ग्राहक ने उसके कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़े: “खतरों के खिलाड़ी”13 में शीजान खान की एट्रीं से, तुनिषा शर्मा की मां ने टीवी चैनल्स पर निकाला अपना गुस्सा !

बरेली में कबाब कारीगर का पैसे मांगना गुजरा नागवार, कनपटी पर गोली मारकर हत्या,  murder in bareilly man shot dead by two customers who came to eat kebabs in  bareilly
File photo

दरअसल, बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में एक कबाब बनाने वाले कारीगर को कबाब के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात्रि लगभग 11:00 बजे कार सवार दो युवकों मटन कबाब खाने के लिए आए थे और कबाब खाने के बाद वहां से जाने लगे। जब दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने उनसे पैसे मांगे तो बहस होने लगी।

कबाब के पैसे मांगे तो कारीगर की कनपटी पर मारी गोली... हत्या कर होटल से फरार  हो गए कार सवार - Bareilly kebabs artisan asked for money shot dead car  riders escaped
File photo

दोनों युवक गुणवत्ता खराब होने की बात कहने लगे तो कारीगर ने कहा कि अगली बार यहां से पर खाने मत खाना। इतना सुनते ही आरोपि हाथापाई करने लगे। इतने में ग्राहक अपना आपा खो बैठा और तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। जिससे कबाब कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों युवक भी मौके से फरार हो गए।

Incident 10 30 pm given a bad kebab then shot in the head and killed -  वारदात @रात 10:30 बजे: खराब कबाब दिया तो सिर में गोली मारकर हत्या
File photo

पुलिस का कहना है कि दुकानदार से मिले फोटो के आधार पर पता चला कि कार किला निवासी मयंक रस्तोगी के नाम पंजीकृत है और ज्यादा जानकारी के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी की खोज की जा रही है। कबाब कारीगर के भाई ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

deshhit news, graahak ne golee maar dii, graahak ne golee maarakar dukaanadaar kee kar dee hatya, Mutton Kebab, U.P, uttar Pradesh, uttar pradesh cm yogi adityanath, Uttar pradesh crime news, Uttar Pradesh latest Crime News, Uttar Pradesh News, Uttar pradesh Updated Crime, Uttar Pradesh Updated Crime News