कर्नाटक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- राज्य में बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियां हैं !

04 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक चुनाव के लिए देश की सभी पार्टी के नेता लगातार रैली कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लगाता राज्य में रैलियां कर रही हैं। वह अपनी चुनावी सभाओं में बीजेपी को भी जमकर घेर रही हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिसकर्मियों से झड़प के बाद रोते हुए मीडिया से बोली विनेश फोगाट, जब हमने देश के लिए मेडल जीते थे तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हमें भी यह दिन देखना पड़ेगा !

राज्य में बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियां हैं – प्रियंका गांधी

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, ट्वीट कर कहा भाजपा  राज में महंगाई के बोझ तले दबे हैं मजदूर किसान | congress general secretary  ...

बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी सरकार कर्नाटक में पिछले 3 सालों से सत्ता में है लेकिन उसकी पहचान 40% सरकार के रूप में है। वहीं, उन्होंने कर्नाटक के कोप्पल जिले में चुनावी रैली में कहा कि राज्य में कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर, चावल, दाल और आटे की कीमतें बढ़ गई हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि बढ़ती महंगाई का एकमात्र कारण भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को ऐसा टैग किसी और ने नहीं बल्कि ठेकेदार संघ ने दिया है।

राज्य में कथित भर्ती घोटालों में भी बोली प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Slams BJP Government Tejashwi Yadav Land For Job Scam Case  CBI | Land For Job Scam: प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज  से इतनी डरती क्यों है, तेजस्वी

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार को रिश्वत के रूप में बड़ी रकम देनी है। उन्होंने राज्य में कथित भर्ती घोटालों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को शर्म नहीं आती कि आप लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर इतना खर्च करते हैं और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं लेकिन पुलिस सब-इंस्पेक्टर घोटाले की तरह उम्मीदवारों को पता चल जाता है कि कुछ विधायक ने पैसा चुराया और उनकी भर्ती रोक दी गई है।

24 मई 2023 को समाप्त होने वाला है कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल

Karnataka Assembly Polls 2023: Women voters outnumber men in Koppal but  only woman MLA since Independence, karnataka assembly polls 2023 female  outnumbers male in koppal but only one mla since independence

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव मई 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद, जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें एच.डी. कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

28 जुलाई 2021 को बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री के रूप में ली थी शपथ

Karnataka Assembly Election Basavaraj Bommai Siddaramaiah DK Shivakumar  Survey Tells Number One Choice Of CM Post | Karnataka Election Survey: बसवराज  बोम्मई, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार...सीएम पद की रेस ...

जुलाई 2019 में, विधानसभा में INC और JD(S) के कई सदस्यों के इस्तीफे के कारण गठबंधन सरकार गिर गई। इसके बाद, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार का गठन किया और बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाया गए। 26 जुलाई 2021 को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई 2021 को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

BJPCongressCongress General Secretary Priyanka Gandhideshhit newskarnataka assembly election 2023

News
More stories
U.P: मटन कबाब अच्छा नहीं लगा तो, ग्राहक ने गोली मारकर दुकानदार की कर दी हत्या !
%d bloggers like this: