वरुण धवन आलिया भट्ट को आखिर क्यों बोलते है आमिर खान ? एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा !

24 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकंमिग फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर उनके दोस्त बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। हालं ही दोनों एक साथ एक इवेंट के दौरान नजर आए। जहां पर वरुण धवन आलिया भट्ट के निक नाम को लेकर कुछ बातें शेयर करते नजर आए है।

ये भी पढ़े: आलिया भट्ट की चप्पल उठाने पर रणबीर कपूर को एक फैंस ने कहा- हसबैंड हो तो ऐसा, दूसरे ने कहा-चप्पल उठाना पब्लिसिटी है !

Actor Varun Dhawan Revealed Secret About Alia Bhatt | जब Varun Dhawan ने  किया था Alia Bhatt को लेकर खुलासा, कहा हर शहर में जाकर इकट्ठा करती है...
File photo


दरअसल, जब वरुण धवन और आलिया भट्ट को एक साथ इवेंट में देखा गया था तो तब वरुण धवन ने अपनी दोस्त के निक नाम को लेकर कहा कि- आलिया के बहुत सारे निक नेम हैं। उनका कहना है कि जब दोनों फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिगं कर रहे थे तब वो आलिया को आलू बोला करते थे। उसके बाद काफी लंबे समय तक वो आलिया को आमिर खान बोल कर पुकारते थे क्योंकि जब आलिया 20-21 के आसपास थी, तब उनका ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल आमिर खान की तरह ही था। उनका स्टाइल काफी हद तक आमिर खान की तरह था। वो आमिर खान के जैसे ही हाई वेस्ट जींस पहनती थीं और शॉर्ट में टक करती थीं। इसलिए वरुण धवन आलिया भट्ट को आमिर खान बोलते थे।

वरुण धवन का आलिया भट्ट से है कुछ ख़ास नाता, फिर ऐसे आएंगे साथ - alia bhatt  film raazi trailer attached with varun dhawan film October
File photo

इसके अलावा जब दोनों से एक साथ फिल्म में काम करने के लिए पूछा गया तो इस पर वरुण धवन ने कहा कि वो इस समय अभी काफी ज्यादा व्यस्त हैं, क्योंकि उनके घर में अभी नया मेहमान आया है। इस पर आलिया ने कहा कि हम जब भी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगें तो वो काफी शानदार होगा। हमने कई प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट होगा तो हम जरूर काम करेंगे।

Alia Bhatt And Varun Dhawan open up about his love life | क्या 'स्टूडेंट ऑफ  द ईयर' के दौरान आलिया और वरुण को था एक-दूसरे पर क्रश, अब किया खुलासा |  Patrika
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि दोनों ने अपने अपने करियर की शुरुआत शुरुआत साल 2012 आई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से किया था और ये फिल्म हिट साबित भी हुई थी। दोनों को आखिरी बार एक साथ साल 2019 में आई फिल्म कलंक में देखा गया था।

Student Of The Year को पूरे हुए 10 साल, करण जौहर ने तीनों स्टार को बताया  अपने बच्चे कहा
File photo

आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रोमांस करती हुई नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर वरण धवन जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म “बवाल” में नजर आने वाले है।

Alia Bhatt, alia bhatt movies, alia bhatt new movie, alia bhatt wedding, deshhit news, ranbir kapoor alia bhatt wedding, ranbir kapoor and alia bhatt, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani movie, Student of the Year, Student of the Year alia bhatt and siddharth ki love story, Student of the Year alia bhatt and varun dhawan, Student of the Year full movie, Student of the Year ke gana, Varun Dhawan, Varun Dhawan and alia bhatt, Varun Dhawan and alia bhatt ki all movie, varun dhawan aur alia bhatt ke gana, varun dhawan marriage, varun dhawan movies, varun dhawan wife