युवाओं को नशा छोड़ने की नसीहत दे रहा है राम रहीम, बाबा राम रहीम के नए गाने को लांच करते हुए बहुत एक्साइटेड- हनीप्रीत

06 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 40 दिन की पैरोल पर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने 15 दिन के अंदर ही दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। अब राम रहीम ने ‘देश की जवानी’ नाम का गाना रिलीज किया है, जिसकी थीम ‘ड्रग्स’ है। इस एल्बम के जरिए राम रहीम युवाओं को नशा छोड़ने की नसीहत दे रहा है।

ये भी पढ़े: कियारा आडवाणी की यह दिलचस्प बातें जानते हैं आप?

Video: 'देश की जवानी...' जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने वीडियो सॉन्ग किया  लॉन्च, अब उठ रहे सवाल, 'Desh Ki Jawani...' Ram Rahim launched the video  song as soon as

गाने में राम रहीम अपनी जानी पहचानी गाड़ी से एंट्री लेता है। पगड़ी पहने राम रहीम नशेड़ियों का इलाज करने की बात कहता दिख रहा है। इस गाने में डेरा के वॉलिंटियर भी दिखाई दे रहे हैं। राम रहीम के गाने में कई खिलाड़ियों के वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। गाने में एक जगह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का वीडियो भी है। गाने को गुरमीत राम रहीम ने ही लिखा, कंपोज, निर्देशित और गाया भी है।

Dera Sacha Sauda Head Ram Rahim Called Honeypreet As Ruhani Didi And Do  Online Preach | Ram Rahim: पैरोल पर बाहर आते ही राम रहीम ने बदला हनीप्रीत  का नाम, गद्दी को

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर लिखा की वो बाबा राम रहीम के नए गाने को लांच करते हुए बहुत एक्साइटेड है। वहीं, लोगों का कहना है कि राम रहीम अब अपनी इमेज सुधारने की कोशिश में लगा हुआ है। फिलहाल, गुरमीत राम रहीम का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 2 दिन के अंदर इस गाने को करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं।

15 din ke andar ram rahim ka dusra gaana hua Release, Desh ki javani gaana kisne gaya hai, Desh ki javani gaana kisne likha hai, deshhit news, Ram Rahim, Ram Rahim ka gaana desh ki javani hua release, Ram rahim latest news, Ram Rahim News, Ram rahim updated news

Edit By Deshhit News