भोपाल में ठेकेदार ने 4 बच्चों और बीवी समेत खाया जहर।

12 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: भोपाल में ठेकेदार किशोर जाटव ने अपने चार बच्चों कंचन, अन्नू , पूरवा और एक बेटे अभय और पत्नि सीता जाटव समेत जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की सबसे छोटी बेटी पूरवा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दंपती, उनकी दो बच्चियां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। एक बच्चे की हालत नाजुक है।

ये भी पढ़े: लालू यादव के करीबी शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को बताया नफरत का ग्रंथ, माफी न मांगने पर एक हफ्ते के अंदर काट दो जीभ – अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस आचार्य, दूंगा 10 करोड़ का ईनाम!

रात में हम सभी लोग सो गए थे, होश आया तो अस्पताल में मिले – ठेकेदार की बड़ी बेटी

MP Contractor consumed poison along wife 4 children | MP: ठेकेदार ने पत्नी  और 4 बच्चों के साथ खाया जहर

मिली जानकारी के मुताबिक, होश आने पर ठेकेदार की बड़ी बेटी ने अपने मामा को बताया कि रात में हम सभी लोग सो रहे थे। आधी रात को पापा आए। उन्होंने सभी को जगाया। इसके बाद हम सभी को दूध पिलाया। हमें कुछ पता नहीं था। दूध पीकर हम सो गए। सभी लोग बेसुध हो गए। इसके बाद हमें पता नहीं चला। होश आया तो अस्पताल में मिले।

कर्ज से परेशान था ठेकेदार

मिली जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार ने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज है। कर्ज उसने ब्याज पर ले रखा है। हालांकि, वह यह नहीं बता सका कि कितना कर्ज लिया है, किन लोगों से लिया है। उसने किसी पर प्रताड़ित करने का आरोप भी नहीं लगाया। जांच में भी सामने आया है कि ठेकेदार के ऊपर बैंक का कर्ज नहीं है। वह कई लोगों से कर्ज ले रखा है। कर्ज लेकर ही वो सेंटिंग का काम कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जहर खाने से पहले ठेकेदार ने भांजे से की थी, आखिरी दुआ सलाम की बातें

Bhopal crime news : परेशान युवक ने पत्नी, 4 बच्चों सहित खुद जहर पीकर

मिली जानकारी के मुताबिक, किशोर के भांजे दीपक ने बताया कि मामा ने मुझे 6 बजकर 7 मिनट पर कॉल किया। बोले- आखिरी दुआ सलाम। मैंने पूछा बात बताइए क्या हुआ? बोले- मैंने बच्चों को पॉइजन दे दिया है। इसके बाद मैं सीधा अपने घर से निकलकर मामा के घर पहुंचा। सभी वहां पड़े थे। दो बच्चों के मुंह से फैन भी आ रहा था। 108 एम्बुलेंस को फोन किया और सीधा सभी को हमीदिया लेकर आया। मामा ने बताया था कि उनका काम तो चल रहा है, लेकिन पार्टियां पेमेंट नहीं दे रही हैं। मैंने उनसे कहा भी कि पार्टी पेमेंट नहीं दे रही है, तो चलो उनसे जाकर बात कर लेते हैं, क्या दिक्कत है। इस पर बोले कि ठीक है मैं बता दूंगा। कितना कर्ज और किसी के प्रताड़ित करने के बारे में तो कभी कुछ नहीं बताया।


Bhopal
, Bhopal latest News, bhopal mai thhekedaar ne char bachho or bivi samet khaya jahar, Bhopal mai thhekedaar ne chhar bachho or bivi samet khaya jahar, Bhopal Updated News, deshhit news

Deshhit News