बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने से दो लोगों की मौत, पहले भी हो चुके है मैट्रो पिलर गिरने से कई हादसे…

10 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ा हादसा हो गया। बेंगलुरु के नागवारा इलाके के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो खंभा गिर गया है। यहां के आउटर रिंग रोड में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। महिला और उसकी बेटी दोनों बाइक पर सवार थे। इसी दौरान आउटर रिंग रोड पर पिलर उनके ऊपर गिर गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े: जोशीमठ: भूधंसाव के कहर से दो होटलों मलारी इन और माउंट व्यू को किया जा रहा है ध्वस्त।

Thane: ठाणे में मेट्रो के निर्माण स्थल पर महिला पर गिरी धातु की भारी प्लेट,  मौत | India Ground Report

इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में बीते बृहस्पतिवार को सुबह एक मेट्रो निर्माण स्थल पर एक महिला पर धातु की भारी प्लेट गिर गई थी। कूड़ा बीनने वाली महिला एक गर्डर के नीचे थी। धातु की भारी प्लेट के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त सुनीता कांबले के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था।

2008 में दिल्‍ली के शकरपुर इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो फ्लाइओवर का हिस्‍सा गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 15 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे। 2009 में भी पश्चिमी दिल्ली में मेट्रो के एक निर्माणाधीन स्थल निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक पर गर्डर गिर पड़ा था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

Lucknow metro shuttering collapse । लखनऊ में मैट्रो की सटरिंग गिरी, हुई 1  की मौत और 3 घायल - Latest News & Updates in Hindi at India.com Hindi

2016 में राजधानी लखनऊ में मेट्रो स्टेशन की शटरिंग गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

PICS: लखनऊ के आलमबाग में मेट्रो ब्रिज गिरा, 1 की मौत तीन घायल | Metro  Bridge collapse in Alambagh Lucknow - Hindi Oneindia

2018 में देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो का गार्डर अचानक नीचे गिरने से सात लोग जख्मी हो गए थे।


Bengaluru latest news
, Bengaluru mai metro pillor gira, Bengaluru mai metro pillor girne se do logo ki maut, Bengaluru mai metro pillor girne se maa or beti ki maut, Bengaluru updated news, deshhit news

Edit By Deshhit News