नई दिल्ली: 9 दिनों के ब्रेक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा आज फिर से शुरू कर दी है। भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली से शुरू होगी और हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। श्रीनगर में लाल चौक पर 30 जनवरी को राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। बता दें, जम्मू-कश्मीर में इस यात्रा में फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी इसमें शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: सुल्तानपुरी केस में नया खुलासा, लड़की के साथ स्कूटी पर दिखाई दे रही है एक और लड़की!
राजधानी के लालकिले के पास हनुमान मंदिर से शुरू हुई, यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा राजधानी के लालकिले के पास हनुमान मंदिर से शुरू हुई, इसके बाद ये गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। यात्रा सुबह 10 बजे मंदिर से निकल कर लोहे वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, धर्मपुरा, सीलमपुर, एसडीएम कोर्ट चौक, जाफराबाद, मौजपुर, दयालपुर पुलिस स्टेशन, गोकलपुरी चौक होते हुए लोनी बार्डर से गाजियाबाद में प्रवेश करेगी।
यात्रा में अलग – अलग क्षेत्र की कई हस्तियां होगीं शामिल

यात्रा में समान विचाराधारा वाले कई दलों के नेता ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां इसमें शामिल होंगी। जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री नेशनल कान्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने यात्रा में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
7 सितंबर को शुरू हुई, भारत जोड़ो यात्रा

7 सितंबर को शुरू हुई, भारत जोड़ो यात्रा। 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने तक 108 दिनों में 3,122 किमी की दूरी तय कर चुकी है। इस दौरान नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 49 जिलों से गुजरते हुए राहुल ने 95 कार्नर मीटिंग, 10 बड़ी रैलियों के साथ 10 प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। साथ ही 20-25 लोगों के अलग-अलग समूह के साथ अब तक 87 संवाद बैठके इस दौरान की हैं, जबकि चार-पांच लोगों के 200 से अधिक समूहों की यात्रा में भागीदारी हुई, जिसमें चर्चित हस्तियां, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर पूर्व सैनिक आदि शामिल हैं।
Edit By Deshhit News