अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दुर्घटना को लेकर नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में मृतिक के साथ एक अन्य लड़की दिखाई दे रही है जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी।
नई दिल्ली: नए साल पर राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद ही रोगंटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई थी। शनिवार-रविवार की रात को एक लड़की स्कूटी पर सवार जा रही थी। तभी पांच कार सवार युवकों ने लड़की की स्कूटी पर टक्कर मार दी और फिर 4 किमी तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। घसीटे जाने पर लड़की के शरीर से कपड़े उतर चुके थे और वह नग्न अवस्था में मृत पाई गई थी।
हादसे के वक्त लड़की के साथ दिखाई दे रही है एक और लड़की

अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दुर्घटना को लेकर नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में मृतिका के साथ एक अन्य लड़की दिखाई दे रही है। जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी। एक्सीडेंट में वह घायल हो गई थी और मौके से भाग गई थी, लेकिन मृतिका का पैर कार में फंस गया था। जिसके बाद उसे सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा गया। एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई थी। वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई थी। जिसकी वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसका घर घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। वह पैदल ही घर चली गई थी। उसने बताया कि हादसे में गलती कार सवारों की थी। जबकि आरोपितों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी। जिसकी वजह से टक्कर हुई। पुलिस दोनों तरफ के बयानों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका का एक साल पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। ऑटोप्सी रिपोर्ट में युवती का यौन उत्पीड़न नहीं होने की बात सामने आई है।
हादसे के वक्त लड़की के शरीर के कटकर निकल गए थे, कई हिस्से
बता दें, घटना के दौरान युवती के शरीर के कई हिस्से कटकर निकल गए थे, लेकिन अभी तक युवती के बाडी पार्ट्स नहीं मिले हैं। इन्हें भी टीम ने घटना वाले मार्ग पर तलाशा, लेकिन वह नहीं मिल सके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपित सीधे जाने के बजाय इधर-उधर कार को दौड़ाते रहे।
कार सवार कार को लेकर चले गए थे, जौन्ती गांव

वारदात के चश्मदीद ने बताया कि सुबह सवा तीन बजे जब वह दुकान पर पहुंचा था। तब उसने देखा कि कार के दोनों पहियों के बीच शव फंसा हुआ था। चालक कार को लेकर जौन्ती गांव की ओर भाग गया था। थोड़ी देर बाद वहां से फिर वापस उसी जगह लौट आया था। उसके बाद उसने पहले पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी थी।
वारदात के चश्मदीद ने किया था, कार का पीछा

यही नहीं स्कूटी से छह किलोमीटर तक उसने कार का पीछा भी किया, लेकिन कार की गति इतनी अधिक थी कि वह पकड़ नहीं सका। इसके बाद वह वापस लौट गए और अपनी कार लेकर फिर आरोपितों के पीछे गए। इस बीच रास्ते में जौन्ती गांव के पास स्थित यू टर्न पर उन्हें युवती का शव दिखाई दिया। चश्मदीद का कहना है कि शायद कार के यूटर्न लेने के दौरान किसी तरह शव कार से निकला होगा।
उपमुख्यमंत्री करेंगे पीड़िता के परिजनों से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने हादसे को लेकर दुख जताते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही थी।
Edit By Deshhit News